
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल और गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किन्स (Img- X)
Washington: अमेरिका की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) के निदेशक और भारतीय मूल के प्रमुख अधिकारी काश पटेल ने अपनी निजी जिंदगी की एक बेहद खास और खूबसूरत खुशखबरी साझा की है। 46 वर्षीय काश पटेल ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किन्स के साथ सगाई कर ली है।
दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी एक रोमान्टिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर प्रशंसकों और समर्थकों को यह जानकारी दी। इस खबर के आते ही अंतरराष्ट्रीय गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलने लगी हैं।
सगाई के इस खास पल को शेयर करते हुए 27 वर्षीय एलेक्सिस विल्किन्स ने जो कैप्शन लिखा, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विल्किन्स ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए चुटकी लेते हुए लिखा "अब मामला कानून के हाथ में है।" दरअसल, यह एक मजेदार कटाक्ष था क्योंकि उनके होने वाले पति खुद अमेरिका के सबसे बड़े कानून-प्रवर्तन अधिकारी हैं।
दोनों पिछले लगभग तीन वर्षों (2023 से) से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। काश पटेल के एफबीआई चीफ पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी एलेक्सिस की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
27 साल की एलेक्सिस विल्किन्स अमेरिका की जानी-मानी कंट्री म्यूजिक सिंगर, एक्ट्रेस और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। उन्होंने साल 2023 में अपना पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था। विल्किन्स कंजर्वेटिव राइट-विंग ग्रुप्स से जुड़ी रही हैं और वाशिंगटन के राजनीतिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अक्सर सक्रिय देखी जाती हैं।
हाल ही में नेशनल मॉल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वह खासा चर्चा में आई थीं। वह अक्सर काश पटेल के राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मे काश पटेल भारतीय मूल के एक बेहद प्रभावशाली नाम हैं। उनके पिता की जड़ें भारत में गुजरात के आनंद जिले से जुड़ी हुई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड और पेस यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने वाले काश को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद करीबी माना जाता है।
अमेरिका का बड़ा एक्शन, तय सीमा से ज्यादा रुके ईरानी राजनयिकों को न्यूयॉर्क से निकाला बाहर!
वह राष्ट्रपति के उपसहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) में वरिष्ठ निदेशक जैसी कई शीर्ष जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। काश पटेल उस समय वैश्विक सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने एफबीआई के डायरेक्टर पद की शपथ लेते हुए पवित्र ग्रंथ 'श्रीमद्भगवद्गीता' पर हाथ रखा था।
Location : Washington
Published : 5 October 2026, 9:04 AM IST
Topics : Alexis Wilkins Kash Patel Engagement US News