
अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही
New Delhi: अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी मचाई तबाही हैं। दक्षिणी पूर्वी हिस्से में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिससे कई घर मलबे में बदल गए। इस घटना में लगभग 622 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप का असर पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किया गया।
अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भी भूकंप की पुष्टि की है। रहीमी का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर धराशायी हो गए। शुरुआत में 9 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। मगर, अब 622 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई।
USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में जमीन के 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। यह भूकंप रविवार-सोमवार की रात 12:47 मिनट पर आया। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी झटके महसूस किए गए हैं।
दिल्ली NCR तक डोली धरती
भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर तक देखने को मिला। आधी रात को अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से निकालकर बाहर भागे। लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
Location : New Delhi
Published : 1 September 2025, 2:01 PM IST
Topics : Afganistan earthquake International news Magniude