
New Delhi: दुनिया की दो बड़ी टेक कंपनियों Apple और Google की कई सेवाएं मंगलवार को अचानक बाधित हो गईं। हजारों यूजर्स को iCloud, Apple Pay, Apple Store, Gmail और Google Search इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने लॉगिन, ईमेल भेजने, मैसेज करने और ऑनलाइन भुगतान जैसी सेवाओं में दिक्कत की शिकायत की। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर महज एक घंटे में शिकायतों की संख्या करीब 1,500 से बढ़कर 2,000 तक पहुंच गई। भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे से सेवाओं में रुकावट की शिकायतें बढ़ने लगी थीं। इस घटनाक्रम के बीच दुनिया की करीब 200 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमले की खबर भी सामने आई, हालांकि दोनों घटनाओं के बीच फिलहाल कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
Downdetector के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे से यूजर्स ने अलग-अलग डिजिटल सेवाओं में परेशानी की शिकायतें दर्ज करानी शुरू कीं। Apple की iCloud और Apple Pay सेवाएं सर्वाधिक प्रभावित रहीं। कई यूजर्स को iCloud में लॉगिन करने में दिक्कत हुई, जबकि Apple Store, Wallet और Apple Pay के इस्तेमाल में भी समस्याएं सामने आईं।
Whatsapp: महिलाओं के लिए शुरू हुई नई डिजिटल सुविधा, इस WhatsApp नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
यूजर्स ने लॉगिन नहीं हो पाने, मैसेज भेजने, ईमेल इस्तेमाल करने और भुगतान करने में परेशानी की जानकारी दी। कुछ लोगों को फंड ट्रांसफर करने में भी दिक्कत हुई। Google की सेवाओं में भी रुकावट की शिकायतें सामने आईं। कई यूजर्स Gmail और Google Search का उपयोग नहीं कर सके।
Downdetector पर शिकायतों की संख्या एक घंटे के भीतर करीब 1,500 से 2,000 तक पहुंच गई। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी समस्याएं साझा कीं।
Apple और Google की सेवाओं में रुकावट की खबर ऐसे समय आई, जब इससे कुछ घंटे पहले दुनिया की करीब 200 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमले की खबर सामने आई थी। प्रभावित वेबसाइटों में BBC, HSBC UAE Bank, Air France और IKEA समेत कई बड़े नाम शामिल बताए गए।
सुरक्षा शोधकर्ता स्काट हेल्म के मुताबिक, हैकरों ने Optimizely प्लेटफॉर्म के टूल में खराब JavaScript कोड डाल दिया था। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई बड़ी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए करती हैं।
UP News: सुलतानपुर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 16 गाड़ियां सीज
रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस हमले के जरिए वित्तीय जानकारी चुराने और Apple डिवाइस को संक्रमित करने की कोशिश की गई। हालांकि, वेबसाइटों पर हुए साइबर हमले और Apple-Google की सेवाओं में आई रुकावट के बीच फिलहाल कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे एक दिन पहले अमेरिका के कई बड़े बैंकों के ग्राहकों ने भी ऑनलाइन अकाउंट इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की थी। Downdetector पर Bank of America, Chase, US Bank, Wells Fargo और Truist की सेवाओं में रुकावट या तकनीकी समस्या की जानकारी दी गई थी।
इन घटनाओं के बाद डिजिटल सेवाओं पर निर्भर रहने वाले यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर समस्याओं का सामना करना पड़ा।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 1:41 AM IST