
एलन मस्क की पार्टनर शिवोन जिलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा (Img: X)
New Delhi: एलन मस्क और शिवोन जिलिस के रिश्ते को लेकर अचानक एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव और टेस्ला व स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क की पार्टनर, शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अब वे दोनों अलग हो गए हैं। शिवोन ने कहा कि उनके रिश्ते में आया यह अचानक बदलाव उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत मुश्किल था।
2 अक्टूबर को शिवोन जिलिस ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते में हालिया घटनाक्रम का जिक्र किया और बताया कि कैसे बिना किसी स्पष्ट संकेत के हालात तेजी से बदल गए। उन्होंने मस्क के साथ हुई हालिया बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया; उनके अनुसार, मस्क ने 24 सितंबर को चैट के दौरान "Love you too" मैसेज किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद उनके रिश्ते में बदलाव आ गया।
यह भी पढ़ें - “एलन मस्क की कंपनी में पैसा लगाओ, बड़ा मुनाफा मिलेगा”, 5 लाख की ठगी का आरोप, 16 महीने बाद खुला मामला
एलन मस्क और शिवोन जिलिस के चार बच्चे हैं। उनके जुड़वां बच्चे, स्ट्राइडर और एज्योर 2021 में पैदा हुए थे। इसके बाद 2024 में उनकी बेटी आर्केडिया का जन्म हुआ और फिर 2025 में उनके बेटे सेल्डन का जन्म हुआ। अपनी पोस्ट में शिवोन ने इन घटनाओं पर गहरा दुख जताया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह मस्क के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहती हैं।
शिवॉन ने अपने पोस्ट में इस फैसले से हुए दुख का जिक्र किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह एलन मस्क के साथ अच्छे दोस्त बने रहना चाहती हैं। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश जारी रखेंगे। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 24 सितंबर को दोनों के बीच प्यार भरी बातचीत हो रही थी, तो कुछ ही दिनों में ऐसा क्या बदला कि रिश्ता खत्म हो गया? शिवॉन की पोस्ट में इसकी वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - X New Rules: बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स के लिए एलन मस्क का बड़ा झटका, अब एक दिन में कर पाएंगे सिर्फ सीमित पोस्ट!
शिवॉन जिलिस की सार्वजनिक घोषणा के बाद एलन मस्क की ओर से अभी तक इस ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में रिश्ते के अचानक खत्म होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
Location : New Delhi
Published : 4 October 2026, 11:47 AM IST