
अलास्का में चार्टर विमान क्रैश (Img: X)
New Delhi: अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। पश्चिमी अलास्का के एक दूरदराज इलाके में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दो पायलट और छह यात्रियों समेत सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने सभी आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।
अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी और केप न्यूनहैम के पास एक रिमोट रडार साइट की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान गुरुवार दोपहर विमान रडार से गायब हो गया। इसके बाद बचाव दल ने उसकी तलाश शुरू की।
Baramati Airport Plane Crash: बारामती एयरपोर्ट पर फिर प्लेन क्रैश, बाल-बाल बचा ट्रेनी पायल
विमान Cape Newenham Long Range Radar Site Airport के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह स्थान एंकरेज से करीब 450 मील (725 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित है। यह एक बेहद दूरदराज क्षेत्र है, जहां अमेरिकी वायुसेना का रडार स्टेशन भी मौजूद है।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के मुताबिक विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। यह एक नागरिक चार्टर विमान था, जिसे एक सरकारी एजेंसी के लिए चार्टर किया गया था।
विमान दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। NTSB जांच का नेतृत्व कर रहा है, जबकि अन्य संबंधित एजेंसियां भी हादसे की जांच और राहत कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
Location : New Delhi
Published : 21 August 2026, 2:49 PM IST