Site icon Hindi Dynamite News

दिल्ली आ रहे Air India Dreamliner Plane में आई खराबी, उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही वापस हांगकांग लौटा

हांगकांग से दिल्ली आ रहे इयर इंडिया के विमान में खराबी आ गई हैं। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
दिल्ली आ रहे Air India Dreamliner Plane में आई खराबी, उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही वापस हांगकांग लौटा

नई दिल्ली: हांग कांग से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान खराबी आ गई हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।

विमान सेवा कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान संख्या AI 315 हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री विमान से उतर गए हैं। साथ ही कहा कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। विमान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुआ और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली उतरना था। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक, विमान लगभग 3.5 घंटे की देरी से रवाना हुआ, जबकि इसका निर्धारित प्रस्थान सुबह 8.50 बजे था। विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा एक बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

बम की धमकी वाला ईमेल मिला था

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 जून 2025 को शाम 18:01 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी के बाद आकलन समिति का गठन किया गया और एसओपी के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल स्थान या निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे पर वापस जाने की सलाह दी गई।

बीते दिन भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।

Exit mobile version