Suniel Shetty: लिट्टी-चोखा खाने आए या फिल्म शूट करने? पटना पहुंचे सुनील शेट्टी ने खोल दिया बड़ा राज!

बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने पटना पहुंचे। उन्होंने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्म शूट करने की तैयारी है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वे चार महीने पहले बिहार आए थे और अब फिर लोकेशन देखने पहुंचे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 August 2026, 10:16 AM IST

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वह पटना पहुंचे। अभिनेता ने बताया कि वह बिहार में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने आए हैं। उनके पटना पहुंचने की खबर सामने आते ही प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई।

बिहार में शूटिंग का इंतजाम करने की तैयारी

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि वह बिहार, खासकर पटना में शूटिंग का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वह यहां आए हैं और अगले दिन लोकेशन देखने जाएंगे।

अभिनेता के मुताबिक उनकी इस यात्रा का मुख्य मकसद बिहार में एक फिल्म की शूटिंग की संभावनाएं तलाशना है। हालांकि, उन्होंने अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।

चार महीने पहले भी आए थे बिहार

सुनील शेट्टी ने बताया कि वह करीब चार महीने पहले भी बिहार आए थे। उस दौरान उन्हें यहां का अनुभव काफी अच्छा लगा था। उन्होंने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ की।

अभिनेता ने कहा कि यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से अच्छा है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। इसी वजह से वह एक बार फिर बिहार पहुंचे हैं और फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाश रहे हैं।

कछला घाट पर ऐसा सैलाब कि पैर रखने की जगह नहीं! 3 KM तक जाम, आधी रात DM-SSP को उतरना पड़ा मैदान में

लिट्टी-चोखा के सवाल पर बोले- बिल्कुल खाएंगे

पटना दौरे के दौरान सुनील शेट्टी से जब बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। अभिनेता ने कहा कि वह लिट्टी-चोखा जरूर खाएंगे।

उनके इस जवाब के बाद बिहार के फैंस के बीच अभिनेता के पटना दौरे को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

कौन सी फिल्म की शूटिंग होगी? सस्पेंस बरकरार

सुनील शेट्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बिहार में किस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म की कहानी क्या होगी, इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे और इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सुनील शेट्टी अपनी इस आगामी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब करते हैं और बिहार की कौन-कौन सी लोकेशन बड़े पर्दे पर नजर आती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 10:16 AM IST