
सैफ अली खान (Img- Internet)
Mumbai: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अपनी हालिया फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक जांबाज पुलिस अफसर के किरदार में सैफ अली खान की दमदार अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों की खूब सराहना मिल रही है। सैफ एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वे अनोखे किरदारों को चुनने में माहिर हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब सैफ सिर्फ लीक से हटकर अभिनय ही नहीं कर रहे थे, बल्कि चुपचाप हिंदी सिनेमा के सबसे आधुनिक और दिलचस्प प्रोडक्शन बैनरों में से एक को भी चला रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने प्रोडक्शन के उस सफर और अचानक उसे बंद करने के कारणों पर खुलकर बात की है।
सैफ अली खान ने साल 2009 में 'इल्यूमिनाती फिल्म्स' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इसकी शुरुआत इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव आज कल' से हुई थी। इसके बाद इस बैनर ने 'एजेंट विनोद', 'कॉकटेल', 'गो गोवा गॉन' जैसी ज़ॉम्बी कॉमेडी और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी मॉर्डन कल्ट फिल्में दीं। सैफ को प्रोडक्शन का क्रिएटिव साइड, जैसे फिल्म का लुक, साउंड और आइडियाज पर चर्चा करना बेहद पसंद था, लेकिन आखिरकार उन्होंने इससे किनारा कर लिया।
सैफ ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहद थैंकलेस जॉब (एहसानफरामोश काम) थी। इसमें कोई शक नहीं कि यह बहुत क्रिएटिव है और मुझे मजा भी आया, लेकिन यह प्रोसेस अंततः मानसिक रूप से थका देने वाला और कष्टदायक हो सकता है।"
सच में छुरा घोंपा गया या एक्टिंग की? सैफ अली खान पर हुए हमले पर नितेश राणे ने उठाए सवाल
सैफ अली खान ने अपने इस बैनर की सफलता का श्रेय काफी हद तक इरोस इंटरनेशनल और अपने तत्कालीन प्रोडक्शन पार्टनर दिनेश विजान को दिया। सैफ ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, "समय बदलता है और लोग भी बदलते हैं, यह जीवन का नियम है। दिनेश विजान आज एक बेहतरीन फिल्म मेकर बन चुके हैं और यह देखकर बहुत खुशी होती है।
जब हम साथ थे, तो मैंने उस साझेदारी से बहुत कुछ सीखा और फायदा उठाया।" गौरतलब है कि साल 2014 में सैफ से प्रोफेशनली अलग होने के बाद दिनेश विजान ने 'मैडॉक फिल्म्स' की स्थापना की, जो आज 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या' और 'छावा' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड का सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस बन चुका है।
Saif Ali Khan Discharges from Hospital: सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज, अब यहां हुए शिफ्ट
'कर्तव्य' के जरिए ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद सैफ अली खान के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स कतार में हैं। वे आने वाले समय में पहली बार दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वे राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' का भी हिस्सा हैं। सैफ के फैंस बड़े पर्दे पर उनके इन अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Location : Mumbai
Published : 19 May 2026, 2:32 PM IST