“मुझे देखते ही बंद हो जाती थीं…” जेल से आने के बाद रिया चक्रवर्ती ने बयां किया लोगों का बदला रवैया

जेल से बाहर आने के बाद कैसा था लोगों का रवैया? एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने तन्मय भट्ट के शो में सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद की अपनी जिंदगी और ट्रॉमा पर खुलकर बात की। जानिए कैसे वो अब अपने मुश्किल दौर पर मुस्कुराना सीख चुकी हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 August 2026, 3:40 PM IST

Mumbai: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जेल जाने के बाद अपनी ज़िंदगी में आए सबसे मुश्किल दौर पर सालों बाद खुलकर बात की है। मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब वीडियो में शामिल हुईं रिया ने बेहद मजाकिया और बेबाक अंदाज़ में बताया कि कैसे उस विवाद के बाद लोग उनके सामने आते ही अपना व्यवहार बदल लेते थे।

"मेरे आते ही माहौल में छा जाती थी अजीब चुप्पी"

रिया ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद जब भी वे किसी कमरे या महफिल में जाती थीं, जहाँ लोग आपस में हँस-मज़ाक कर रहे होते थे, तो उनकी एंट्री होते ही अचानक सन्नाटा छा जाता था। लोग अपनी बातचीत का टोन बदलकर बहुत ही गंभीर और हमदर्दी भरी आवाज़ में पूछते थे, "ओह हाय रिया, तुम कैसी हो?" रिया ने कहा कि अगर वे उस दौर में खुद पर कोई मज़ाक भी करतीं, तो कमरे का माहौल बहुत भारी और असहज हो जाता था।

Birthday Special Story: जिसे बनना था क्रिकेटर, वो बन गया बॉलीवुड का स्टार; ऐसे फिल्मों में हुई इस एक्टर की एंट्री

व्हाट्सएप मैसेज और 'चेक बाउंस' का वो बेतुका विवाद

शो के दौरान तन्मय भट्ट और कॉमेडियन रोहन जोशी ने उस समय की मीडिया रिपोर्टिंग का मज़ाक उड़ाया, जब रिया के एक साधारण व्हाट्सएप मैसेज 'Imma bounce' (मैं निकलती हूँ) का मतलब गलत निकालकर 'चेक बाउंस' से जोड़ दिया गया था। इस बेतुकी बात पर चुटकी लेते हुए रिया ने हँसते हुए कहा कि अब तो वे मैसेज में किसी की सामान्य बात पर भी साफ-साफ लिखने को कहती हैं ताकि कोई नया बखेड़ा न खड़े हो।

Suniel Shetty: लिट्टी-चोखा खाने आए या फिल्म शूट करने? पटना पहुंचे सुनील शेट्टी ने खोल दिया बड़ा राज!

"चलो, मेरे ट्रॉमा से कोई तो हँस रहा है"

रिया ने मुस्कुराते हुए कॉमेडियंस से कहा, "अच्छा है, आप लोगों को मेरा ट्रॉमा (दर्द) बहुत एंटरटेनिंग लगता है। कम से कम कोई तो इस पर हँस पा रहा है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीज़न में नज़र आने वाली हैं, जो 13 अगस्त से अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

Location :  Mumbai

Published :  12 August 2026, 3:40 PM IST