Site icon Hindi Dynamite News

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर और गहरा होगा भाई-बहन का प्यार, अपनों के साथ देखिए ये बेहतरीन फिल्में

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते की मिठास का प्रतीक है। इस अवसर पर कुछ ऐसी फिल्मों को देखना एक अनोखा अनुभव हो सकता है जो इस खूबसूरत रिश्ते को पर्दे पर जीवंत करती हैं। जानिए रक्षाबंधन पर देखने योग्य कुछ बेहतरीन हिंदी फिल्मों के बारे में, जो भावनाओं से भरपूर हैं।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर और गहरा होगा भाई-बहन का प्यार, अपनों के साथ देखिए ये बेहतरीन फिल्में

New Delhi: भारत में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित एक विशेष दिन है, जो हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार, 9 अगस्त को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा देने का वचन देते हैं।

इस रक्षाबंधन 2025 पर अगर आप अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं तो कुछ ऐसी फिल्मों को देखने का अनुभव जरूर लें, जो भाई-बहन के प्यार को भावुकता, संघर्ष और समर्पण के साथ दर्शाती हैं। आइए जानें कुछ ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में जो इस मौके को और भी खास बना सकती हैं:

रक्षाबंधन (2022)

फिल्म रक्षाबंधन (Img: Google)

निर्देशक:आनंद एल. राय
मुख्य कलाकार: अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर

यह फिल्म चार बहनों और उनके बड़े भाई की कहानी है, जो अपनी बहनों की शादी के लिए संघर्ष करता है। फिल्म भावनात्मक रूप से बहुत ही प्रभावशाली है और पारिवारिक मूल्यों को सुंदरता से दर्शाती है। इस फिल्म में भाई का संघर्ष और बहनों के लिए उसका समर्पण दर्शकों को भावुक कर देता है।

हम साथ साथ हैं (1999)

फिल्म हम साथ-साथ हैं (Img: Google)

निर्देशक: सूरज बड़जात्या
मुख्य कलाकार: सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, करिश्मा कपूर

भाई-बहन के रिश्तों को लेकर बनी यह फैमिली ड्रामा फिल्म हर उम्र के दर्शकों के दिल को छूती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार एकता और प्रेम से हर मुश्किल का सामना करता है। बहनों और भाइयों के बीच की छोटी-छोटी बातें और रिश्तों की गर्माहट इसे रक्षाबंधन के लिए एक परफेक्ट फिल्म बनाती हैं।

फिज़ा (2000)

फिल्म फिज़ा (Img: Google)

मुख्य कलाकार: करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन

यह फिल्म उस बहन की कहानी है जो अपने लापता भाई को ढूंढने के लिए संघर्ष करती है। इसमें भाई-बहन के प्यार और बलिदान की गहराई को बखूबी दिखाया गया है। फिज़ा का किरदार बताता है कि बहनें भी अपने भाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

दिल धड़कने दो (2015)

फिल्म दिल धड़कने दो (Img: Google)

निर्देशक: जोया अख्तर
मुख्य कलाकार: रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा

इस फिल्म में मॉडर्न फैमिली और भाई-बहन के रिश्ते को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है। रणवीर और प्रियंका का भाई-बहन वाला बॉन्ड एकदम वास्तविक लगता है। उनके संवाद, सपोर्ट और साथ इस रिश्ते की गहराई को नए जमाने के नजरिए से दिखाते हैं।

सरबजीत (2016)

फिल्म सरबजीत (Img: Google)

मुख्य कलाकार: रणडीप हुड्डा, ऐश्वर्या राय, रिचा चड्ढा

इस फिल्म में भी भाई-बहन का एक सुंदर रिश्ता दिखाया गया है। फिल्म परिवार के महत्व और रिश्तों की गंभीरता को भी प्रस्तुत करती है।

Exit mobile version