पहले ही दिन फूटा टिकटों का तूफान! रिलीज के कुछ घंटों में ही ‘Mirzapur The Movie’ ने कमा डाले करोड़ों, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

वेब सीरीज पर आधारित मोस्ट अवेटेड फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखा दिया है। एडवांस बुकिंग से लेकर सुबह के शो तक, फिल्म ने कमाई के मामले में उत्साहजनक शुरुआत की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 1:04 PM IST

Mumbai: मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज पर आधारित फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना उत्साह देखने को मिला कि एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही टिकटों की जबरदस्त बिक्री शुरू हो गई थी। सीरीज के फैंस लंबे समय से इस बड़े पर्दे वाले वर्जन का इंतजार कर रहे थे और अब वो इंतजार खत्म हो चुका है।

पहले दिन के शुरुआती आंकड़े

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह के पहले शो से ही थिएटरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वहीं दक्षिण भारत में भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है। सुबह के कुछ घंटों में ही फिल्म तीन करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो किसी भी फिल्म के लिए शुरुआती दौर में बेहद उत्साहजनक संकेत माना जाता है। ऑक्यूपेंसी के मामले में भी फिल्म ठीक-ठाक शुरुआत करती दिख रही है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ भारत में ही नहीं, हॉलीवुड में भी है कृष्ण नाम के दीवाने, जानिए ‘हरे कृष्णा’ के जाप से किन विदेशी हस्तियों की बदली दुनिया! 

आखिर कितने करोड़ पर जाकर रुकेगा आंकड़ा?

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से एडवांस बुकिंग और सुबह के शो में कमाई हुई है, उसे देखते हुए फिल्म पहले ही दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। कुछ जानकारों का अनुमान है कि अगर यही ट्रेंड शाम और रात के शो तक बना रहा, तो आंकड़ा और भी चौंकाने वाला हो सकता है। हालांकि पूरी तस्वीर देर रात तक ही साफ हो पाएगी, जब सभी शो के फाइनल नंबर सामने आएंगे।

फिल्म ने हिंदी सिनेमाघरों के कलेक्शन की बात करें तो 12 बजे तक फिल्म ने 4.18 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं तेलुगु में सुबह 11 बजे तक 0.04 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में कुल करेक्शन 4.22 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें- ‘टीवी इंडस्ट्री की आंटियां’ रुबीना-हिना पर फूटा आसिम रियाज का गुस्सा, पॉडकास्ट तंज पर दिया करारा जवाब

स्टारकास्ट में पुराने चेहरों की वापसी

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी दमदार स्टारकास्ट है। सीरीज को पॉपुलर बनाने वाले तमाम कलाकार इस बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा फिल्म में कुछ नए चेहरों की एंट्री भी हुई है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लाने का काम कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यही नए किरदार आगे की कहानी की दिशा तय करेंगे।

अब सबकी नजरें रात के आखिरी शो के बाद आने वाले फाइनल कलेक्शन आंकड़ों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि फिल्म ओपनिंग डे पर हिट साबित होगी या नहीं।

Location :  Mumbai

Published :  4 September 2026, 1:04 PM IST