कंगना रणौत की मुश्किलें बरकरार, एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई, अब 6 जून को अगली तारीख

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किसानों पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में दायर रिवीजन याचिका पर बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत में कंगना पक्ष ने दस्तावेज पेश किए, जबकि वादी पक्ष ने सुनवाई टालने का आरोप लगाया। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जून को होगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 May 2026, 8:24 PM IST

Mathura: भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर कानूनी घेरे में नजर आ रही हैं। किसानों पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में दायर रिवीजन याचिका पर बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी कानूनी बहस देखने को मिली। जहां कंगना पक्ष ने दस्तावेज पेश कर अपनी तैयारी दिखाई, वहीं वादी पक्ष ने आरोप लगाया कि हर तारीख पर नए दस्तावेज देकर मामले को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है।

एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई

बुधवार को यह मामला एमपी-एमएलए अनुज कुमार की अदालत में सुनवाई के लिए लगा। सुनवाई के दौरान कंगना रणौत की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में कुछ दस्तावेज दाखिल किए और उनकी प्रतियां वादी पक्ष को भी उपलब्ध कराई गईं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जून की तारीख तय कर दी है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अगले महीने जारी रहेगी।

Dhaakad: देखिये कंगना रणौत का हॉट अवतार, धाकड़ फिल्म का गाना ‘शी इज ऑन फायर’ का टीजर हुआ रिलीज

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रणौत के खिलाफ किसानों पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। वादी पक्ष का आरोप है कि कंगना रणौत के बयान से किसानों की भावनाएं आहत हुईं और सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई। इसी को लेकर अदालत में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी।

वादी पक्ष ने जताई आपत्ति

सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अदालत में यह आपत्ति भी दर्ज कराई गई कि हर पेशी पर नए दस्तावेज प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे मामले की सुनवाई प्रभावित हो रही है। वादी के अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि बार-बार दस्तावेज पेश कर मामले को टालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अदालत से जल्द सुनवाई की मांग भी की।

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड दबंग ने दिया शहनाज गिल को बड़ा मौका, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

कंगना पहले भी बयानों को लेकर घिर चुकी

कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने की वजह से कई बार उनके बयान विवादों में आ चुके हैं। किसानों के आंदोलन और उससे जुड़े मुद्दों पर भी उनके कई बयान पहले चर्चा और विवाद का कारण बने थे।

Location :  Mathura

Published :  20 May 2026, 8:24 PM IST