शाहरुख खान के साथ पार्टनरशिप और सीमेंट बिजनेस, जानिए कैसे 7790 करोड़ की मालकिन बनीं अभिनेत्री जूही चावला

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला 7790 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला फिल्म स्टार हैं। उनकी इस बेहिसाब दौलत के पीछे केकेआर आईपीएल फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान के साथ साझेदारी, सीमेंट उद्योग, मुंबई के मालाबार हिल में प्राइम रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के शानदार बिजनेस निवेश मुख्य वजह हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 9 September 2026, 8:46 AM IST

Mumbai: बॉलीवुड में सफलता के पैमाने अक्सर फिल्मों की संख्या और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तय होते हैं, लेकिन जब बात देश की सबसे अमीर अभिनेत्री की आती है, तो ताज किसी मौजूदा दौर की स्टार के पास नहीं, बल्कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के सिर सजता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूही चावला की कुल अनुमानित नेट वर्थ लगभग 7,790 करोड़ रुपये है, जो उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर महिला स्टार बनाता है। उनकी इसार भारी-भरकम दौलत के पीछे केवल अभिनय नहीं, बल्कि कई दूरदर्शी बिजनेस फैसले और निवेश हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और शाहरुख खान के साथ पार्टनरशिप

जूही चावला और सुपरस्टार शाहरुख खान की दोस्ती सिर्फ सिल्वर स्क्रीन तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों ने बिजनेस की दुनिया में भी एक सफल साझेदारी की है। साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई, तब जूही ने अपने पति जय मेहता और शाहरुख खान के साथ मिलकर 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) फ्रेंचाइजी में बड़ा दांव खेला। उस समय KKR को लगभग 600 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। यह एक बड़ा और जोखिम भरा फैसला था, क्योंकि उस वक्त इस नई लीग के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी।

Bageshwar:  छोटे से गांव की बेटी का बड़ा कमाल, ड्राइवर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर नेहा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

शुरुआती चुनौतियां और केकेआर का ऐतिहासिक सफर

शुरुआती दौर में KKR का मैदान पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा और मालिकों को प्रशंसकों तथा मीडिया की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, जूही चावला और जय मेहता ने अपने इस शुरुआती निवेश से पीछे हटने के बजाय उस पर अडिग रहना बेहतर समझा। वक्त के साथ टीम की किस्मत पलटी और KKR आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हो गई। साल 2024 में जब KKR ने एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया, तो इस फ्रेंचाइजी की कुल वैल्यू बढ़कर लगभग 9,000 करोड़ रुपये तक आंकी गई। आज यही आईपीएल निवेश जूही चावला की संपत्ति का सबसे बड़ा और अहम स्तंभ माना जाता है।

मुंबई के मालाबार हिल में प्राइम रियल एस्टेट निवेश

मनोरंजन और क्रिकेट के अलावा, जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने रियल एस्टेट सेक्टर में भी भारी निवेश कर रखा है। उनके पास भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई प्राइम प्रॉपर्टीज मौजूद हैं। वर्तमान में यह दंपत्ति मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में शुमार मालाबार हिल में एक समुद्र के सामने स्थित लग्जरी इमारत में निवास करता है। मुंबई जैसे महानगर में प्राइम लोकेशन्स पर मौजूद यह संपत्तियां और शानदार लक्जरी प्रॉपर्टीज समय के साथ उनकी कुल नेट वर्थ में कई गुना इजाफा कर चुकी हैं।

सीमेंट इंडस्ट्री और अन्य व्यावसायिक घराने

जूही और जय मेहता का कारोबारी दायरा केवल मनोरंजन और खेल जगत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका पारिवारिक कारोबार सीमेंट उद्योग से भी जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जूही चावला का निवेश 'सौराष्ट्र सीमेंट' (Saurashtra Cement) जैसे बड़े उद्योगों में भी है। साफ है कि उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ऐसे पारंपरिक और मजबूत बिजनेस सेक्टर से भी आता है, जिनका फिल्मों की चमक-धमक से कोई ताल्लुक नहीं है।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और रेस्टोरेंट कारोबार में मौजूदगी

व्यावसायिक विविधीकरण (Diversification) का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए जूही चावला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी अपने कदम रखे हैं। मुंबई के चुनिंदा और लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स में उनका बिजनेस निवेश शामिल है, जिनमें काला घोड़ा क्षेत्र का 'रू डू लेबनान' (Rue du Liban) और बांद्रा का 'गुस्टोसो' (Gustoso) जैसे नाम प्रमुखता से आते हैं। इन तमाम अलग-अलग सेक्टर्स में सूझबूझ के साथ किए गए निवेश ने ही जूही चावला को आज बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री की पायदान पर ला खड़ा किया है।

Location :  Mumbai

Published :  9 September 2026, 8:46 AM IST