‘Spider-Man: Brand New Day’ की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बज, क्या ‘Avengers: Endgame’ का रिकॉर्ड होगा खतरे में?

टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले वीकेंड में दुनियाभर में 800 मिलियन डॉलर तक का कारोबार कर सकती है। वहीं भारत में पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 4:49 PM IST

Mumbai: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। टॉम हॉलैंड स्टारर 'Spider-Man: Brand New Day' दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स और शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म दुनियाभर में अपने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹7,675 करोड़) का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 'Avengers: Endgame' के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

क्या 'Avengers: Endgame' का रिकॉर्ड टूट पाएगा?

बॉक्स ऑफिस इतिहास में अब भी 'Avengers: Endgame' सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में करीब 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹11,512 करोड़) की कमाई की थी। हालांकि, मौजूदा अनुमान बताते हैं कि 'Spider-Man: Brand New Day' इस रिकॉर्ड को तोड़ती हुई फिलहाल नजर नहीं आ रही है। यदि 800 मिलियन डॉलर का अनुमान सही साबित होता है, तो फिल्म 'Endgame' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ेगी, लेकिन ओपनिंग वीकेंड कमाई के मामले में इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह जरूर बना सकती है।

भगवान राम अवतार में रणबीर तो रावण बने यश! जानिए कब रिलीज हो रहा है रामायण का धमाकेदार ट्रेलर

भारत में भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग

भारत में भी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ओपनिंग डे के लिए अब तक करीब 3.15 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 2.53 लाख टिकट PVR INOX में बिके हैं, जबकि बाकी टिकट अन्य मल्टीप्लेक्स चेन में बुक किए गए हैं। जानकारों का मानना है कि पहले शो शुरू होने से पहले एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 5 लाख टिकटों के पार पहुंच सकता है।

पहले दिन 50-60 करोड़ की कमाई का अनुमान

ट्रेड वेबसाइटों के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी। हालांकि, भारत में पहले दिन की कमाई के मामले में 'Avengers: Endgame' अब भी आगे है, जिसने रिलीज के दिन करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि स्पाइडर-मैन इस रिकॉर्ड के कितने करीब पहुंच पाती है।

Mirzapur The Movie का धमाकेदार टीजर रिलीज, फिर लौट आया भौकाल, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

चार भाषाओं में होगी रिलीज

'Spider-Man: Brand New Day' की अवधि करीब 2 घंटे 24 मिनट है। फिल्म 30 जुलाई को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मार्वल फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि कहानी और एक्शन के मामले में भी बड़ा धमाका करेगी।

Location :  Mumbai

Published :  28 July 2026, 4:49 PM IST