गोलमाल 5 को लेकर बड़ा खुलासा! रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में अजय देवगन के सामने विलेन बन सकते हैं। रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी में फैंटेसी एलिमेंट और 2027 रिलीज की तैयारी है।

गोलमाल 5 (Img Source: Google)
Mumbai: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल की पांचवीं किस्त का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन की हालिया फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की थिएटर स्क्रीनिंग के दौरान फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने मजाकिया अंदाज़ में इस बात की पुष्टि की थी कि गोलमाल 5 पर काम शुरू हो चुका है। अब इससे जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार गोलमाल 5 का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बार अजय देवगन के सामने लीड विलेन के रूप में कास्ट किया जा सकता है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह गोलमाल फ्रैंचाइजी के इतिहास का सबसे बड़ा कास्टिंग ट्विस्ट माना जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गोलमाल 5 की कहानी में इस बार फैंटेसी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। अब तक गोलमाल की पहचान प्रैंक-बेस्ड और सिचुएशनल कॉमेडी रही है, लेकिन नई फिल्म में मेकर्स कुछ नया ट्राई करने की तैयारी में हैं। इससे साफ है कि रोहित शेट्टी इस बार स्केल और कहानी दोनों स्तर पर फिल्म को एक अलग दिशा देना चाहते हैं।
अजय देवगन की धमाकेदार वापसी: सन ऑफ सरदार का टीजर रिलीज, स्कॉटलैंड में मचाएंगे बवाल
गोलमाल 5 में अजय देवगन और अक्षय कुमार का करीब 32 सालों में छठा साथ होगा। इससे पहले दोनों ‘सुहाग’, ‘खाकी’, ‘इंसान’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस बार कॉमेडी फ्रैंचाइजी में आमने-सामने आना दर्शकों के लिए नया और दिलचस्प अनुभव हो सकता है।
फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की वापसी तय मानी जा रही है। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी कॉमिक पंच बढ़ाते नजर आ सकते हैं। शर्मन जोशी की वापसी की चर्चा है जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
अक्षय कुमार की जगह कौन? ‘राउडी राठौर 2’ के लिए मेकर्स की नई प्लानिंग ने बढ़ाई हलचल
रिपोर्ट्स के अनुसार गोलमाल 5 की शूटिंग फरवरी के आखिर तक मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू हो सकती है। मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि 2006 में शुरू हुई गोलमाल फ्रैंचाइजी इस दौरान अपने 20 साल पूरे कर लेगी, जिससे यह फिल्म और भी खास बन जाती है।
No related posts found.