विराट कोहली के एक लाइक से चर्चा में आईं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज, जानें कौन हैं ये सोशल मीडिया स्टार…

विराट कोहली द्वारा जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट को लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। लिजलैज एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन कंटेंट क्रिएटर, सिंगर और ट्रैवल व्लॉगर हैं, जो आरसीबी को सपोर्ट करती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और कोहली का रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 17 April 2026, 3:27 PM IST

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई पोस्ट नहीं, बल्कि एक इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर किया गया लाइक है।

कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज  की एक स्टाइलिश पोस्ट को लाइक किया, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। यह पोस्ट 30 जनवरी को शेयर की गई थी, जिसमें लिजलैज लाइट ब्लू शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'कुछ गोल्डन शूट्स'।

जैसे ही कोहली के लाइक का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। फैंस इस इंटरैक्शन को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

कौन हैं लिजलैज जो बनीं इंटरनेट सेंसेशन?

लिजलैज  एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर हैं। वे ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं और खासकर भारतीय संस्कृति, लाइफस्टाइल और यात्रा से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

IPL में बुमराह की रफ्तार क्यों हुई कम, क्या बोले विशेषज्ञ

उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि लिजलैज भारत से काफी जुड़ाव रखती हैं और कई बार यहां यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भारत के अनुभवों के वीडियो भी साझा किए हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा में एक शादी समारोह में भी हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे। इसके अलावा, वे भारतीय क्रिकेट और आईपीएल की भी बड़ी फैन मानी जाती हैं।

RCB सपोर्ट और सोशल मीडिया रिएक्शन

लिजलैज खुद भी भारतीय क्रिकेट और खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सपोर्टर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में विराट कोहली को अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर बताया था। अब जब कोहली ने उनकी पोस्ट को लाइक किया है, तो यह कनेक्शन और भी चर्चा में आ गया है। आईपीएल सीजन के बीच यह घटना सोशल मीडिया पर और ज्यादा वायरल हो रही है।

Bloomberg: अंबानी को पीछे छोड़ अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

नेटिजंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'एल्गोरिदम हमारा फोटो कभी लाइक क्यों नहीं करता', जबकि दूसरे ने कहा 'लगता है कोहली भी उनके फैन हैं'। कुछ लोगों ने इसे सामान्य सोशल मीडिया एक्टिविटी बताया और कहा कि एक लाइक को ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 3:27 PM IST