Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ को भा गया जिनका सादगी भरा अंदाज, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी की खबरों के बीच फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर गौरी स्प्रैट कौन हैं, जिनके साथ आमिर खान तीसरी बार शादी कर रहे हैं। पढ़ें उनकी पढ़ाई, करियर, परिवार, लव स्टोरी और आमिर खान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी पूरी जानकारी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 2:13 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने की तैयारी में हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर गौरी स्प्रैट कौन हैं और उनकी आमिर खान से मुलाकात कैसे हुई।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है। वह लंबे समय से ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और अपनी मां के सैलून बिजनेस को संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी रही हैं।

ब्रिटिश मूल के फिलिप स्प्रैट की पोती हैं गौरी

गौरी स्प्रैट, ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। उन्होंने हमेशा ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए रखी और निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखा।

लंदन से की फैशन और फोटोग्राफी की पढ़ाई

दरअसल, गौरी ने ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की।

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan? 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग इस दिन ले सकते हैं फेरे

25 साल पुरानी है दोनों की दोस्ती

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का संपर्क टूट गया। कई वर्षों बाद आमिर की कज़िन नुजहत खान के जरिए दोनों फिर से मिले। दोबारा बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

2025 में पहली बार रिश्ते को किया था सार्वजनिक

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। उसी दौरान उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद से दोनों अक्सर चर्चा में रहे।

आमिर खान की होगी तीसरी शादी

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त हैं और बेटे आज़ाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

Location :  Mumbai

Published :  5 July 2026, 2:13 PM IST