
धुरंधर 3 का सच (Img: Google)
Mumbai: इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इसका तीसरा पार्ट, धुरंधर 3, इसी साल 14 जून को रिलीज होने वाला है। इस खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ा दिए हैं।
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने पहले ही दर्शकों से अपील की थी कि वे फिल्म खत्म होने के बाद भी एंड-क्रेडिट तक अपनी सीट पर बने रहें। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि एंड-क्रेडिट में ‘धुरंधर 3’ का ऐलान किया गया है।
कुछ पोस्ट्स में तो रिलीज डेट 14 जून 2026 तक बताई गई, जबकि यह भी कहा गया कि फिल्म ‘द फाइनल चैप्टर’ के नाम से आएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर 3’ की रिलीज डेट कन्फर्म हो चुकी है। एक पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि यह फिल्म दूसरी बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की वजह बनी है। इन दावों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी और कई लोग इस खबर को सच मान बैठे।
Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका: पहले मंडे तक 7 करोड़ पार, 700 करोड़ क्लब की ओर
हालांकि, इस वायरल खबर की सच्चाई कुछ और ही है। ‘धुरंधर 3’ को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के एंड-क्रेडिट में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
एंड-क्रेडिट में केवल कुछ खास सीन दिखाए गए हैं, जिनमें रणवीर सिंह के किरदार की तैयारी और ट्रेनिंग की झलक शामिल है। इसे देखकर फैंस ने अपनी तरफ से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया, जो अब अफवाह बन गया है।
‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस सफलता ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है कि जल्द ही इसका तीसरा भाग भी आएगा।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर इस तरह की अफवाहें वायरल हो जाती हैं, जो फैंस को भ्रमित करती हैं। ‘धुरंधर 3’ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Location : Mumbai
Published : 23 March 2026, 3:38 PM IST