दुआओं में याद रखना… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय वर्मा का तंज, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे जताई प्रतिक्रिया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी। किसी ने इसे छात्रों की जीत बताया तो किसी ने अपने अंदाज में तंज कसा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 July 2026, 5:35 PM IST

New Delhi: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। छात्रों के प्रदर्शन और राजनीतिक हलचल के बीच आए इस फैसले को लेकर कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर की।

एक्टर विजय वर्मा ने अपने खास अंदाज में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तंज किया। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना"। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के पक्ष में बड़ी जीत बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो के साथ स्वरा ने लिखा कि यह फैसला छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को युवाओं की आवाज और उनके संघर्ष से जोड़कर देखा।

आयशा खान ने शेयर किया विक्ट्री पोस्ट

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस आयशा खान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीत का संकेत देते हुए तस्वीर साझा की। आयशा ने अपने पोस्ट में "हैप्पी विक्ट्री डे" लिखा। उनका यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मोदी सरकार के 12 साल में पहला बड़ा इस्तीफा: 2021 से 2026 तक संभाला शिक्षा मंत्री का पद, जानें उनका पूरा राजनीतिक सफर

सिंगर और रैपर रफ्तार ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और Gen Z की भूमिका पर बात की।

वीर दास ने छात्रों की तारीफ की

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों की सराहना की। उन्होंने अपने पोस्ट में युवाओं के प्रयासों को खास बताया। वीर दास ने लिखा कि छात्रों ने किताबों में पढ़ी गई एक छोटी सी सीख को असल जिंदगी में साबित कर दिखाया है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि आगे चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, उनकी कोशिश मायने रखती है। इसके अलावा, रजत दलाल, सोनाक्षी सिन्हा और आयशा खान ने भी इसे लेकर खुशी जताई है।

Dharmendra Pradhan Resigns: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’.. खिल उठा हर चेहरा; जंतर मंतर पर सीजेपी का जश्न

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 5:35 PM IST