बड़े स्टार्स पर भारी पड़ी ‘हॉन्टेड 3D’, दो दिन में की बंपर कमाई, जानिए इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों का हाल

हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए कोई न कोई नई फिल्म आती है। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। आइए इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 June 2026, 1:20 PM IST

New Delhi : सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने की होड़ में जो रिजल्ट सामने आया, वह उम्मीदों से अलग था। जहां बड़े सितारों से सजी कुछ नई रिलीज शुरुआत में कनफ्लिक्ट करती दिखीं, वहीं एक हॉरर फिल्म ने चुपचाप आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। दूसरी तरफ, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

वीकेंड ने भी उम्मीदों पर बिखेरा पानी

इस शुक्रवार रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ को वीकेंड से बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि दूसरे दिन इन फिल्मों की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखी गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह तेजी देखने को नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

मैं वापस आऊंगा

बंटवारे की बैकग्राउंड पर आधारित ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दो दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे बड़े स्टार नजर आए।

गवर्नर

दो दिन पहले रिलीज हुई फिल्म गवर्नर में मनोज बाजरेयी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का केलक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म की कमाई को लेकर जो उम्मीदे लगाई जा रही थी, वह पूरी नहीं हो पाई।

भारत भाग्य विधाता

12 जून को हॉन्टेड 3डी, मैं वापस आऊंगा और गवर्नर रिलीज हुई। इसके साथ भारत भाग्य विधाता भी रिलीज हुई। कंगना रनौत की इस फिल्म ने भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफलता हासिल नहीं कर पाई। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन कुछ बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन कुल कलेक्शन अब भी शुरुआती लेवल पर ही बना हुआ है।

हॉन्टेड 3डी

जहां कई फेमस फिल्में दर्शकों का इंतजार करती रहीं, वहीं हॉरर जॉनर की ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। फिल्म ने पहले दो दिनों में 5.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बाकी नई रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

पेद्दी

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ का शानदार सफर लगातार जारी है। रिलीज के दसवें दिन भी फिल्म ने मजबूत कमाई दर्ज की और कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

है जवानी तो इश्क होना है

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई दिए। यह मूवी ने भी धीरे-धीरे कमाई की आगे बढ़ रही है। फिल्म ने नौ दिनों में लगभग 41 करोड़ रुपये की कमाई कर लिया है और फैंस इस मूवी को देखना खूब पसंद कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  14 June 2026, 1:16 PM IST