
राजकुमार राव बने पिता (Img Source: Insta/rajkummar_rao)
Mumbai:बॉलीवुड इन दिनों खुशियों से भरा हुआ है। हाल ही में जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे, वहीं अब राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर भी किलकारियां गूंजी हैं। पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है और कपल खुशी से झूम रहा है। राजकुमार ने एक प्यारी पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भगवान ने उन्हें बेटी का आशीर्वाद दिया है और यह उनके लिए किसी चमत्कार जैसा है।
15 नवंबर राजकुमार और पत्रलेखा के लिए हमेशा से खास दिन रहा है। इसी दिन दोनों ने 2021 में शादी की थी। इस साल चौथी सालगिरह पर उनके घर नन्ही बेटी का आगमन हुआ, जिसने इस दिन को और यादगार बना दिया।
पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। सेलेब्स हो या आम फैन्स, हर कोई कपल के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेज रहा है। कई लोगों ने लिखा कि यह खबर पूरे बॉलीवुड के लिए खुशी लेकर आई है।
जुलाई में राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। “बेबी ऑन द वे” लिखकर की गई उस अनाउंसमेंट पर भी उन्हें खूब प्यार मिला था। अब बेटी के आने से फैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है।
दोनों की मुलाकात 2010 में हुई थी। इसके बाद 2014 में फिल्म “सिटीलाइट” में साथ काम किया, जिससे रिश्ता और मजबूत हुआ। 11 साल तक डेट करने के बाद कपल ने 2021 में शादी की। अब चार साल बाद दोनों पेरेंटहुड की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं।
फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही राजकुमार और पत्रलेखा अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा करेंगे। फिलहाल इस खुशखबरी ने सोशल मीडिया पर गर्माहट और खुशी का माहौल बना दिया है।
Location : Mumbai
Published : 15 November 2025, 8:47 AM IST
Topics : Bollywood Baby News Bollywood Update Patralekhaa daughter birth Rajkummar Patralekhaa parents Rajkummar Rao baby girl