Bigg Boss 19 से मृदुल तिवारी का सफर खत्म, फैंस में नाराजगी तेज; लगाए ये आरोप

बिग बॉस 19 से मृदुल तिवारी के अचानक एविक्शन ने फैंस को नाराज कर दिया है। शो से बाहर निकलने के बाद मृदुल ने मेकर्स पर बायस्ड होने और दर्शकों के वोटों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 14 November 2025, 3:59 PM IST

Mumbai: बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी का सफर अचानक खत्म हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। मृदुल शो से बाहर आने के बाद मीडिया से मिले और अपने एविक्शन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोग उनकी वजह से दिन-रात शो देखते थे, लेकिन अब उन्हें अपने सपोर्टर्स को जवाब देने में मुश्किल हो रही है।

“दिल जीतना ट्रॉफी से ज्यादा जरूरी था”

अपने सफर पर बात करते हुए मृदुल ने कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार उनके लिए किसी भी ट्रॉफी से बढ़कर है। उन्होंने कहा, “ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें कर रहे हैं। मुझे शो से एक फीसदी भी नफरत नहीं मिली। मैं दिल जीतना चाहता था और वो हो गया।”

50 लोगों ने तय किया एविक्शन

एविक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मृदुल ने खुलासा किया कि इस बार सिर्फ 50 लोगों को तीन कंटेस्टेंट्स में से एक को बाहर करने का अधिकार दिया गया था। उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी एंट्री वाले वोट्स देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

यहां 50 लोगों को तीन लोगों में से चुनना था। मुझे नहीं पता उन्हें क्या बताया गया था या क्या ब्रीफिंग दी गई थी। इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन यह तरीका ठीक नहीं था।”

मेकर्स पर पक्षपात के आरोप

मृदुल ने मेकर्स पर भी बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वोटिंग प्रक्रिया से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेकर्स क्या सोच रहे थे। अगर 50 लोग ही तय करेंगे कि कौन घर में रहेगा और कौन बाहर जाएगा, तो देशभर के दर्शकों का क्या? लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, लेकिन उन्हें यह तय करने का मौका ही नहीं मिला कि मैं शो में रहूं या बाहर जाऊं। ये दर्शकों के साथ भी अन्याय है।”

TRP list: ‘बिग बॉस 19’ को पीछे छोड़ टीवी दर्शकों की पहली पसंद बनीं ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी

उन्होंने यह भी कहा कि शो के बीते 15 हफ्तों में जब भी एविक्शन हुआ, वह दर्शकों के वोट्स के आधार पर हुआ था। लेकिन उनके लिए अचानक यह नया तरीका क्यों अपनाया गया, यह समझ से बाहर है।

सोशल मीडिया पर मचेगा बवाल?

मृदुल के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForMridul और #BringBackMridul जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस के साथ-साथ कई एक्स-कंटेस्टेंट्स भी इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। लोग मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि एविक्शन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।

Bigg Boss 19 ग्रैंड प्रीमियर: कब और कहां देखें सलमान खान का शो? जानें पूरी जानकारी

आगे क्या?

अब देखना यह होगा कि बिग बॉस टीम इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है या नहीं। फिलहाल, मृदुल के बयान और फैंस की नाराजगी शो की चर्चाओं को और बढ़ा रहे हैं।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 14 November 2025, 3:59 PM IST