Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा बनीं दोबारा मां, सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की पहली झलक

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। निधि ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर कपल ने अस्पताल से बेटी की पहली झलक शेयर की, जिस पर सेलेब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 30 October 2025, 12:23 PM IST

Patna: भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फेमस एक्ट्रेस निधि झा और उनके पति यश कुमार दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। निधि ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। यह खुशखबरी सामने आते ही फैंस और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

यश कुमार और निधि झा ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की। उन्होंने अस्पताल से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नवजात बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वायरल हो चुकी है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

यश और निधि के घर गूंजी किलकारियां

निधि झा और यश कुमार पहले से ही एक बेटे शिवाय के माता-पिता हैं। अब बेटी के जन्म से उनका परिवार पूरा हो गया है। निधि ने साल 2024 में बेटे को जन्म दिया था और अब 2025 में उनके घर “लक्ष्मी” आई है।

यश कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, “लक्ष्मी आईं हैं। समस्त भोजपुरिया जहान आप सभी मेरा परिवार हैं। आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद दें। धन्यवाद आपका - यश कुमार व निधि मिश्रा।”

यश के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने ही कमेंट कर प्यार और शुभकामनाएं दीं।

वायरल हुई बेटी की पहली झलक

अस्पताल से शेयर की गई फोटो में निधि झा बेड पर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, जबकि यश कुमार अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। इस फोटो को देखकर फैंस भावुक हो गए।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में भूचाल, बीवी ने दी धमकी, जानें क्यों

एक यूजर ने लिखा, “पुत्री रत्न की प्राप्ति पर दिल से बधाई।”
दूसरे ने कमेंट किया, “भाई-भाभी को लक्ष्मी के आगमन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उन्हें कमेंट कर बधाई दी।

निधि झा और यश कुमार की जोड़ी

निधि झा भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, यश कुमार भी भोजपुरी के सुपरहिट एक्टर और सिंगर हैं। दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह काफी पसंद की जाती है।

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के इस जानेमाने अभिनेता की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, जानिये इससे जुड़ी खास बात

दोनों ने शादी के बाद से हमेशा अपने फैंस के साथ जीवन की खुशियां साझा की हैं। अब जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, तो फैंस इसे “लक्ष्मी का आगमन” बता रहे हैं।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 30 October 2025, 12:23 PM IST