Akshay Kumar Movie: ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग रुकी, जानिए क्या रही वजह

डाइनामाइट की इस रिपोर्ट में जानिए क्यों रुकी शूटिंग क्या रही वजह?

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 18 June 2025, 5:17 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग अचानक रोक दी गई थी, जिससे फिल्म प्रेमियों के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले यह कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग वित्तीय संकट के चलते रुकी है, लेकिन अब डायनामाइट न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट में इसका वास्तविक कारण सामने आया है।

इस वजह से रुकी शूटिंग

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, पाहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के कारण फिल्म की शूटिंग को स्थगित कर दिया गया है। फिल्म का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है और बाकी 30 प्रतिशत शूटिंग कश्मीर में होनी थी। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अब यह शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है।

फिल्म यूनिट ने यह निर्णय लिया है कि बारिश खत्म होने के बाद किसी वैकल्पिक सुरक्षित स्थान पर शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। फिल्म से जुड़े क्रू मेंबर्स और कलाकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और इसीलिए शूटिंग रोकने का फैसला किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म का प्रोडक्शन हाउस आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि कुछ कलाकारों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है और कुछ पहले से साइन किए गए एक्टर्स ने फिल्म से किनारा कर लिया है।

हालांकि, इन सभी अफवाहों को एक अंदरूनी सूत्र ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शूटिंग का पूरा शेड्यूल पहले से तय था। इस शेड्यूल में हेलीकॉप्टर, 250 से अधिक घोड़े और 1200 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। फिल्म में कुल 34 कलाकार हैं जो इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अंतिम शेड्यूल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वीडियो भी हुआ था रिलीज़

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अनिल कपूर, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पटानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा 2023 में की गई थी और इसका एक मज़ेदार अकापेला वीडियो भी रिलीज़ हुआ था, जिसमें सभी कलाकार मस्ती करते नजर आए थे।

पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट में देरी हो सकती है। 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी की पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं, जिससे तीसरे भाग को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

प्रोडक्शन टीम का कहना है कि फिल्म को बेहतर स्तर पर पूरा किया जाएगा और दर्शकों को एक शानदार मनोरंजन अनुभव मिलेगा। सभी कलाकार इस प्रोजेक्ट से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और चाहते हैं कि यह फिल्म बिना किसी बाधा के पूरी हो।

जल्द ही बारिश के बाद नए लोकेशन पर शूटिंग शुरू की जाएगी और दर्शकों को फिल्म की झलकियां दिखने को मिलेंगी।

Location :  Mumbai

Published :  18 June 2025, 5:17 PM IST

Related News

Advertisement