कौन हैं Akanksha Chamola जिन्होंने कहा “मैं लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होती हूं…” जानें Gaurav Khanna से कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। शादी से पहले के रिश्तों से लेकर गौरव खन्ना के साथ बदलते रिश्ते तक, कई बातें पहली बार खुलकर सामने आई हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 July 2026, 1:45 PM IST

Mumbai: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान आकांक्षा ने कहा कि गौरव खन्ना से शादी से पहले वह खुद को बायसेक्सुअल मानती थीं और लड़कियों के साथ रिश्तों में भी रह चुकी हैं। आकांक्षा ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन रहे थे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वे रिश्ते बहुत ज्यादा इंटिमेट नहीं थे, लेकिन वह लड़कियों की तरफ आकर्षित होती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं, वह उन्हें एडमायर करती हैं और उनके साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थीं।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची बहस

आकांक्षा का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि किसी सार्वजनिक मंच पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बोलना आसान नहीं होता। वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने इसे सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का तरीका बताया। कुछ लोगों का कहना था कि रियलिटी शोज में अक्सर ऐसे खुलासे किए जाते हैं ताकि दर्शकों का ध्यान खींचा जा सके। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि ऐसे बयान पहले से प्लान किए हुए लगते हैं।

Lock Upp 2: “हां, मैं बाइसेक्शुअल हूं”, तलाक की खबरों के बाद Gaurav Khanna की पत्नी Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा

तलाक की खबरों के बीच बढ़ी चर्चा

आकांक्षा चमोला पहले ही अपने वैवाहिक रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान बताया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अलग होने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने इसकी सबसे बड़ी वजह बच्चों को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच को बताया। आकांक्षा ने कहा कि शादी के बाद भी उनके अंदर कभी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं हुई। उन्होंने काफी समय तक खुद को समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह बच्चे नहीं चाहतीं।

उनके मुताबिक, शुरुआत में गौरव भी इस फैसले से सहमत थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई और अब वह पिता बनना चाहते हैं। इसी मुद्दे ने दोनों के रिश्ते में दूरी पैदा कर दी।

पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों

आकांक्षा ने यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को लेकर दोनों की सोच अलग है और इसी वजह से रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता, तो अलग होने का फैसला गलत नहीं माना जाना चाहिए। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे निजी फैसला बताते हुए सम्मान देने की बात कही, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे शो की पब्लिसिटी से जोड़कर देखा।

गौरव खन्ना ने दिया पत्नी का साथ

तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना का बयान भी काफी चर्चा में रहा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके मन में आज भी आकांक्षा के लिए प्यार और सम्मान पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा आकांक्षा का साथ देंगे और चाहते हैं कि वह शो में अच्छा प्रदर्शन करें। गौरव ने यह भी कहा कि रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि एक-दूसरे के लिए सम्मान खत्म हो जाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

Amarnath Yatra: क्यों दुनिया भर में मशहूर हैं बाबा बर्फानी? जो आज भी हैं पहेली; जानिए बर्फ के शिवलिंग से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य

साल 2016 में हुई थी दोनों की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात टीवी इंडस्ट्री में काम के दौरान हुई थी। एक ऑडिशन के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी।

आकांक्षा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो 'स्वररागिनी' से की थी। इस शो में उनके साथ हेली शाह और तेजस्वी प्रकाश जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'भूतू', 'Can You See Me?' और हाल ही में 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जैसे टीवी शोज़ में काम किया। टीवी के अलावा वह 'रिवाइंड वाला लव' और 'माफिया किंग' जैसी वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।

कितनी है दोनों की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा चमोला की कुल संपत्ति करीब 1.8 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत टीवी शोज़, वेब सीरीज, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। वहीं, गौरव खन्ना की नेटवर्थ 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उन्हें टीवी इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में गिना जाता है। खासकर 'अनुपमा' में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें नई पहचान दिलाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो के लिए उन्होंने 1 लाख से 2.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड तक फीस ली थी।

Location :  Mumbai

Published :  5 July 2026, 1:25 PM IST