
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Img Source: Insta/bachchan)
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिषेक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और उसके संभावित खतरे पर खुलकर अपनी राय रखी।
इवेंट के दौरान अभिषेक ने कहा, “मैं AI के साथ ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं हूं। ये मुझे डराता है और ये सभी एक्टर्स को डराना भी चाहिए।” उन्होंने माना कि क्रिएटिव फील्ड में AI कई मायनों में क्रांति ला सकता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी से नहीं किया गया तो यह कलाकारों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि उन्होंने कई ऐसी चीजें देखी हैं, जिन्हें AI की मदद से तैयार किया गया था। वह तकनीकी रूप से प्रभावशाली थीं, लेकिन उनमें “आत्मा” की कमी महसूस हुई। उनका मानना है कि अभिनय और रचनात्मकता सिर्फ तकनीक का खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और अनुभवों से जुड़ी प्रक्रिया है, जिसे पूरी तरह मशीन से रिप्लेस नहीं किया जा सकता।
अब ठगों की खैर नहीं! गलत व्यक्ति को OTP देने से रोकेगा Airtel का ये नया फीचर, जानें इसके फायदे
अगर अभिषेक की हालिया फिल्मों की बात करें तो वह पिछली बार कालिधर लापता में नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली और उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक ने अपने अभिनय पर खास मेहनत की है और अब वह अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ रहे हैं। आने वाली फिल्म किंग को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, AI डर से बाजार में हड़कंप; IT के ये Share फिसले
फिल्म इंडस्ट्री में AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर बहस तेज हो रही है। जहां कुछ लोग इसे भविष्य की तकनीक मानते हैं, वहीं कई कलाकार इसकी सीमाओं और प्रभाव को लेकर सतर्क हैं। अभिषेक बच्चन का बयान इसी बहस को और हवा देता नजर आ रहा है।
Location : Mumbai
Published : 15 February 2026, 11:27 AM IST