
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान (Img: Dynamite News)
New Delhi: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार भी अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन फिल्मों को सम्मान दिया गया, जिन्होंने कहानी, अभिनय, निर्देशन, संगीत और तकनीकी स्तर पर दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा। पुरस्कारों की घोषणा के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है।
इस साल फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन और ब्रमायुगम के लिए ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं फिल्म Article 370 के लिए यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड राजकुमार पेरियासामी को फिल्म Amaran के लिए मिला।
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वर्काडी (मिथ्या) और सचना नामीदास (महाराजा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी
राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रिद्धिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरसु (महाराजा)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कोमेटी कुरोल्लु
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन: दीपाली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
बैकग्राउंड स्कोर के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अमरन
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक: अभय जोधपुरकर (घरट गणपति)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका: वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM – अंगु वाना कोनिलु)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: स्त्री 2
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
सर्वश्रेष्ठ संपादन: आर. कलाईवन्नन (अमरन)
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: चलचित्र एखोन
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: मिथ्या
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: मुक्कम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म: लहरी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: रायन
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: समिति कुर्रोलु
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: मारन
सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: सुनीता
सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: मोग आसुम
क्या ‘सैराब’ से नहीं हटेंगे रोहित चंदेल? मेकर्स के नए ट्रैक और सोशल मीडिया के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: संजीव श्रीवास्तव (हिंदी)
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक:
नानिरुवुदे निमागागी नादिरुवुडे नानागागी: कन्नड़ सिनेमादा थाथवा मथु राजकेया
लेखक: केंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी
विशेष उल्लेख: भद्र-काली नाटकम (भद्र-काली का नृत्य)
निर्देशक: आनंद ज्योति (जोस एंटनी)
विशेष उल्लेख: चोला डोरा और सुई
निर्देशक: जयमीन मोदी और लोकेश घई
सर्वश्रेष्ठ कथावाचक/वॉयस ओवर: सौंदर्या जयचंद्रन (लिटिल प्लैनेट: ए टेल ऑफ फ्रॉग्स)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: शिवपाल सिंह कांग (ऑन द ट्रेल ऑफ 41°)
सर्वश्रेष्ठ संपादन: मनवीर जसरोटिया (NDA)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: टी.एस. हरि हरा सुधन (ब्लू)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: एडमंड रैंसन (लाइफ इन लूम)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: आनंद एल राय (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक)
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म (30 मिनट तक): हमसफर
निर्माता: अनुष्का मोशन पिक्चर्स एंड एंटरटेनमेंट्स
निर्देशक: अभिजीत अरविंद दलवी
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: टच्ड एज वॉटर
निर्माता: JB प्रोडक्शंस
निर्देशक और एनिमेटर: जोशी बेनेडिक्ट
सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म:
पिपलांत्री: ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म
निर्माता: जॉनसन्स सूरज फिल्म्स इंटरनेशनल
निर्देशक: सूरज कुमार
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म: राम-नामी
निर्माता: BBP स्टूडियो वर्चुअल भारत प्राइवेट लिमिटेड
निर्देशक: भरतबाला गणपति
सर्वश्रेष्ठ आर्ट्स/कल्चर फिल्म: मैं निदा
निर्माता: संप्रेषण मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड
निर्देशक: अतुल पांडे
सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन फिल्म: काकोरी
निर्माता: KSR ब्रदर्स और मिंटी मिश्रा
निर्देशक: कमलेश K मिश्रा
डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म: आंगन (इनविजिबल)
निर्देशक: रवि राज मुर्मू
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म: भंगार (ऑब्सोलीट)
निर्माता और निर्देशक: सुमिरा रॉय
Location : New Delhi
Published : 18 July 2026, 7:40 PM IST