Site icon Hindi Dynamite News

Mainpuri News: शादी का झांसा देकर महिला के प्रेमी ने किया यौन शोषण, मन भर गया तो शादी से किया इंकार

जसवीर ने अपनी पहली शादी को छोड़कर पीड़िता के साथ अपने संबंध बनाए रखे और बाद मे उसे धोखा दे दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Subhash Raturi
Published:
Mainpuri News: शादी का झांसा देकर महिला के प्रेमी ने किया यौन शोषण, मन भर गया तो शादी से किया इंकार

मैनपुरी: जिले के कोतवाली क्षेत्र की एक गली में रहने वाली एक विवाहिता पीड़िता का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर उसके प्रेमी ने उसका यौन शोषण किया। करीब आठ साल पहले उसकी मुलाकात एक ट्रक क्लीनर जसवीर यादव के साथ हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, जो फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरा पुर के ग्राम नगला खरा का निवासी है। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम विकसित हुआ और वे अक्सर मिलते-जुलते थे।

शादी का दिखाया था सपना

शुरुआत में दोनों का संबंध प्रेमपूर्ण था। पीड़िता का आरोप है कि जसवीर ने उसे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान विवाहिता अपने पति से अलग होकर रहने लगी। प्रेमी ने विवाहिता को अपने साथ रखने का प्रयास किया। जसवीर ने अपनी पहली शादी को छोड़कर पीड़िता के साथ अपने संबंध बनाए रखे। इस संबंध में पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जो अब आठ साल की है।

शादी का झांसा और धोखा

पीड़िता का कहना है कि जसवीर ने उसके साथ अपने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाते हुए शादी का वादा किया था। लेकिन जब उसकी मनोकामनाएं पूरी हो गईं और उसने अपनी दूसरी शादी रचाने का मन बना लिया तो उसने अचानक शादी से इनकार कर दिया। यह सुनकर पीड़िता और उसकी बच्ची को बड़ा सदमा लगा। पीड़िता का आरोप है कि जसवीर ने अपने प्रेम संबंध का फायदा उठाया और उसके साथ धोखा किया।

पीड़िता ने की न्याय की मांग

शिकायत के बाद, पीड़िता अपने साथ हुई घटना के खिलाफ न्याय पाने के लिए उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि उसने अपने साथ हुई घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उसने यह भी बताया कि उसके साथ ही उसकी आठ वर्षीय बच्ची भी इस धोखे का शिकार हुई है।

जांच मे जुटी पुलिस

इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने जांच का आदेश दिया है। पुलिस क्षेत्र में जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। यह मामला महिलाओं के साथ धोखे और शोषण का एक गंभीर उदाहरण माना जा रहा है, जिसमें पीड़िता ने अपनी व बच्ची की सुरक्षा और न्याय की उम्मीद जगी है।

Exit mobile version