पत्नी की हत्या कर काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा पति! फिर मंदिर पहुंचकर करने लगा पूजा-पाठ

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में रिंटू घोष पर पत्नी सीमा सरकार घोष की हत्या कर सिर धड़ से अलग करने का आरोप है। वारदात के बाद वह कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 November 2026, 12:04 PM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा। इसके बाद वह एक स्थानीय मंदिर पहुंचा और वहां सिर लेकर पूजा-पाठ करने लगा। सुबह इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोग सहम गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या कर धड़ से अलग किया सिर

आरोपी की पहचान रिंटू घोष के रूप में हुई है। उस पर अपनी पत्नी सीमा सरकार घोष की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी का गला काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह भयावह दृश्य देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

कटा सिर लेकर इलाके में घूमता रहा आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद रिंटू घोष उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा। इसके बाद वह एक स्थानीय मंदिर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मंदिर में पत्नी का कटा सिर लेकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा। इस घटना को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी के परिवार में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही थी। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रिंटू घोष को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Location :  kolkata

Published :  4 November 2026, 11:59 AM IST