
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज क्या हो रहा है? राजनीति से लेकर अपराध, शिक्षा, रोजगार, मौसम और सरकारी योजनाओं तक हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट यहां मिलेगा। प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद समेत सभी जिलों की महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें। सरकार के फैसलों, प्रशासनिक हलचल, पुलिस कार्रवाई, सड़क हादसों, चुनावी गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें। यूपी की ब्रेकिंग न्यूज, बड़ी खबरें और स्थानीय घटनाक्रम जानने के लिए इस लाइव अपडेट को लगातार फॉलो करते रहें। हर जरूरी अपडेट सबसे पहले जानें।
Agra: का विश्व प्रसिद्ध ताजमहल जहां हर दिन हजारों पर्यटक मोहब्बत की इस ऐतिहासिक इमारत का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार ताजमहल के आसपास नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला । बैंड-बाजे की धुन पर निकली अनोखी बारात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया । बारात में घोड़े और बग्गी पर सवार लोग शाही अंदाज में नजर आए। वहीं बारात के साथ भालू और रीछ के रूप में सजे कलाकारों ने अपने डांस से लोगों को हैरान कर दिया। ताजमहल के आसपास निकली इस अनोखी बारात ने लोगों को कुछ अलग ही नजारा दिखाया। मोहब्बत की नगरी आगरा में इस अनोखे आयोजन की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
Deoria: शिक्षा, संस्कार और कठिन परिश्रम के दम पर अवनीन्द्र शुक्ला ने सफलता की नई मिसाल पेश की है। IIT से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन देश के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ग्रेड-A अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से शुक्ला परिवार में खुशी का माहौल है। श्री मधुसूदन शुक्ला एवं श्रीमती मीरा शुक्ला के सुपुत्र अवनीन्द्र की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम में अधिकारी बनना परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
हाथरस के उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला निगरानी समिति की बैठक कर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान विभागीय कार्यों में लापरवाही और शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ), सुपरवाइजर एवं मुख्य सेविकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने और जीपीएस युक्त फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
बरेली श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बरेली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित टायरो टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के सेंट्रल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में नवागत पदाधिकारियों को नेतृत्व, सहयोग, जिम्मेदारी और संस्थान के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति तथा प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं सकारात्मक विकास का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर योग्य प्रत्याशी उतारने की तैयारी। 13 साल सिस्टम में काम करने के बाद व्यवस्था बदलने के लिए राजनीति में आने का दावा। उन्होनें मिर्जापुर में मजार तोड़ने के आरोपों पर दी सफाई, बोलीं मजार नहीं, ग्रामसभा की जमीन पर बना अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हटवाया था। उन्होनें SIR और वोटर लिस्ट से नाम और तथ्यों और आंकड़ों के साथ उठाएं सवाल। उन्होनें स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की बात। उन्होनें कहा न तुष्टीकरण करूंगी, न डरूंगी और न हार मानूंगी।
देवरिया के मिशन शक्ति फेज-6.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने दोषी पर 13,250 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट-2, देवरिया ने 26 नवंबर 2026 को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कमधेनवा बड़का टोला निवासी धनंजय पाल पुत्र पारसनाथ पाल को सजा सुनाई। मामला रामपुर कारखाना थाने में वर्ष 2023 में मु0अ0सं0-322/2023 के तहत दर्ज किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354क, 336, 427, 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल के प्रयासों के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया।
बरेली आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के जारी मेनिफेस्टो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए की इस घोषणा पत्र से मुसलमान गायब है।
मुसलमानों की आर्थिक सामाजिक शैक्षिक पिछड़ेपन पर कुछ भी नहीं कहा गया है। अखिलेश यादव यह समझते है कि मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर है अब यह बात उनको 2027 के चुनाव में बहुत अच्छे से समझ में आ जाएगी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले राधानगर थाना क्षेत्र में एकारी व टीसी के बीच शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नाना-नाती हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका नाती घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध रघुनाथ पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नाती का उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Location : lucknow
Published : 27 November 2026, 10:25 AM IST