आगरा में शोले जैसा सीन जब पुलिस की नाइंसाफी के खिलाफ 2 घंटे तक टावर पर डटी रही महिला

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मिधाकुर कस्बे में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक महिला रविवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 1:13 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मिधाकुर कस्बे में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक महिला रविवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर उठाया कदम

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मिधाकुर कस्बे में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि उसके पति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी के चलते उसने विरोध जताने के लिए यह कदम उठाया।

VIDEO: Modi Cabinet Expansion 3.0, विदेश दौरे के बाद हो सकता है बड़ा फेरबदल

पति के साथ मारपीट का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है और काफी समय से किरावली कस्बे में किराये के मकान में रह रही है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले किरावली तहसील कार्यालय के सामने उसके पति सूरज सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसका कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

दोहरे रवैये का लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि इसी बीच आगरा कैंट जीआरपी ने उसके पति को दुर्व्यवहार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसके अनुसार, पुलिस ने उसके पति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी, लेकिन मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस कारण वह खुद को न्याय से वंचित महसूस कर रही थी।

दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना की जानकारी मिलते ही किरावली थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से लगातार बातचीत की और उसे शांत करने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद अधिकारियों ने उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए।

पुलिस ने जांच का दिया भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  5 July 2026, 1:13 PM IST