
दुर्गा दर्शन करने गए किशोर की मौत (IMG: Dynamite News)
Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने गए एक किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्यास लगने पर किशोर ने पंडाल के पास लगे हैंडपंप से पानी पिया था। कुछ ही देर बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उसे उल्टियां हुईं और वह रास्ते में अचानक गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मामला चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बेल्हौरा गांव का है। यहां रहने वाला करीब 13 से 14 वर्षीय रघुवीर बीती रात गांव में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने के लिए गया था। जानकारी के मुताबिक, उसके साथ रामहित भी मौजूद था। दोनों दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रघुवीर को प्यास लगी। उसने पंडाल के पास लगे हैंडपंप से पानी पिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक पेट में तेज दर्द होने से वह परेशान हो गया और वहीं बैठ गया।
चित्रकूट में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी वारदात, घर में घुसकर प्रेमी ने बरसाईं गोलियां; चाची की मौत
जानकारी के अनुसार, पेट में तेज दर्द होने के बाद रघुवीर कुछ देर तक बैठा रहा। इसके बाद वह उठा और आगे की ओर चलने लगा। हालांकि, रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद रामहित ने उसे संभालने की कोशिश की और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान रघुवीर को उल्टियां भी हुईं। किशोर की बिगड़ती हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का फैसला किया।
रघुवीर की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस किशोर के साथ परिजन और परिचित सामान्य दिन की तरह दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के लिए गए थे, उसकी अचानक मौत से सभी सदमे में हैं।
नींद में सोया था परिवार, अचानक ढह गई जिंदगी, चित्रकूट में भारी बारिश से गिरी दीवार, 3 की मौत
रघुवीर के पिता दिलीप ने बेटे की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा।
Location : Chitrakoot
Published : 17 October 2026, 11:39 AM IST