
चार दिन बाद मिले तो सिसक कर रोने लगे दोनों( file photo)
Lucknow: 9 अक्तूबर को हजरतगंज के प्रयागनारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा (27) की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, चालक दानिश समेत अन्य के खिलाफ हजरतगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस श्रद्धा, रश्मि और दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले दिनों श्रद्धा से मिलने 3 वकील पहुँचें साथ ही उन्होंने तनवीर से भी मुलाकात की और उन्होंने श्रद्धा को उसकी रोज इस्तेमाल होने वाली चीजे दी। कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में जेल में बंद श्रद्धा दुबे से दानिश चार दिन बाद मिला तो भावुक हो गया। वीरवार शाम को जेल आने के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों एक -दूसरे से मिलें। वहीं, तनवीर ने भी जेल में परिजनों से मुलाकात के लिए अपने परिवार के लोगों के नामों की सूची जेल प्रशासन को दी है। इसमें आलमबाग निवासी उसके माता-पिता के अलावा दो भाइयों और दो बहनों के नाम शामिल हैं। जेल प्रशासन ने सूची पुलिस सत्यापन के लिए भेज दी है।
शिव शर्मा हत्याकांड में फंसी मॅाडल(एआई जनरेटेड)
मॉडल श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के Online लेनदेन की पुलिस ने गुप्त तरीके से जांच शुरू कर दी है। दोनों के बैंक खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। भागने के दौरान उन्होंने ऑनलाइन किन लोगों को पैसे भेजे और उनके खातों में कहां से पैसे आए, इसकी भी जांच की जा रही है।
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा के करीबी और आरोपी दुबग्गा निवासी आमिर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा, रश्मि और दानिश को नेपाल तक पहुंचाने के बाद आमिर लखनऊ लौटा और फिर दिल्ली चला गया। पुलिस से बचने के लिए वह फिलहाल मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आमिर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
Location : New Delhi
Published : 28 October 2026, 9:20 AM IST