“मैं नेपाल नहीं गई…” जमानत के बाद पहली बार सामने आई सोनम रघुवंशी, जानें क्या कहा?

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। अपने ठिकाने और नेपाल भागने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कई अहम बातें कही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 June 2026, 6:39 PM IST

Indore: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद अब सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं।एक इंटरव्यू में सोनम ने अपने ठिकाने और उन तमाम अफवाहों पर खुलकर बात की, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह नेपाल भाग गई है। सोनम ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल शिलांग में है और जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फैल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और उनका उद्देश्य केवल गलत धारणा बनाना है।

“मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं गई”

सोनम रघुवंशी ने इंटरव्यू में कहा, “मैं शिलांग में हूं। मेरे बारे में जो कहा जा रहा है कि मैं नेपाल चली गई, वह गलत है।” सोनम ने यह भी कहा कि जमानत की शर्तों के अनुसार वह केस समाप्त होने तक इंदौर नहीं लौटेंगी। हालांकि उन्होंने अपने वर्तमान ठिकाने का खुलासा सुरक्षा कारणों से नहीं किया। उनका कहना था कि यह उनकी निजी सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए वे अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकतीं।

चचेरे भाई को घर से बुलाकर रची मौत की साजिश! गोरखपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी हिरासत में

खर्च और निजी जीवन पर चुप्पी

सोनम ने अपने जीवन और खर्च से जुड़े सवालों पर भी कोई विस्तृत जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे निजी मामला बताते हुए टिप्पणी करने से बचाव किया। इस बीच, राजा रघुवंशी के परिवार ने दावा किया था कि सोनम नेपाल भाग सकती हैं और उनके पास इस संबंध में कुछ संकेत भी हैं।

कोर्ट में जमानत रद्द करने की मांग

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब सोनम की जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई। सरकार की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि सोनम इस केस की मुख्य आरोपी हैं और जांच में उनकी भूमिका गंभीर बताई गई है। प्रॉसिक्यूशन ने यह भी तर्क दिया कि सोनम कथित तौर पर घटना की योजना बनाने में शामिल थीं।

Attack on Abhijeet Dipke: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, जानिये क्यों और किसने मचाया बवाल

CBI जांच की मांग तेज

दूसरी ओर, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तीन राज्यों की पुलिस पहले से जांच कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के संवेदनशील मामले में जमानत मिलना भी सवाल खड़े करता है और पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल यह पूरा मामला न्यायालय की प्रक्रिया में है और अंतिम फैसला आना बाकी है।

Location :  Indore

Published :  15 June 2026, 6:39 PM IST