
बुलेट और 3 लाख न मिलने पर पत्नी को ज़ह (Img: Google)
Sitapur: सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज़ एक साल बाद ही दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को ज़हर खिला दिया। पीड़िता नाज़िया की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, नाज़िया का निकाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग तेज हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि बुलेट बाइक और नकद राशि की मांग को लेकर महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ने हैवानियत की हद पार करते हुए उसे ज़हर खिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि उन्होंने पहले भी दहेज प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि पुलिस सक्रिय होती तो यह गंभीर घटना टल सकती थी।
मामले में पति, सास, ससुर समेत कुल पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sitapur
Published : 26 May 2026, 11:48 AM IST
Topics : DowryCase Sitapur uttarpradesh WomenSafety क्राइम