
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती (Img: Dynamite News)
Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर बनगवा बरई गांव की रहने वाली एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पुलिस प्रेमी और प्रेमिका दोनों को थाने लेकर गई थी। वहां दोनों को समझाने के बाद वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके कुछ समय बाद ही युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, युवती की मांग है कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
सिद्धार्थनगर में दर्दनाक ट्रेन हादसा, व्यक्ति की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की है। मामले की आगे की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Location : Siddharthnagar
Published : 15 October 2026, 6:50 PM IST