
बर्तन व्यापारी की हत्या (Source: Dynamite News)
Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र के शीतलमऊ में बर्तन व्यापारी उमाशंकर उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई दीपू कौशल की तहरीर पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन देवी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुमन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बर्तन व्यापारी उमाशंकर उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में उनके भाई दीपू कौशल ने शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पत्नी सुमन देवी और उसके कथित प्रेमी को नामजद किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में युवक की हत्या, शीतलमऊ नहर किनारे मिला 30 वर्षीय उमा शंकर का शव
शुरुआती जानकारी और स्थानीय चर्चाओं में मामला कथित अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर अभी पुलिस जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
प्रतापगढ़ में महिलाओं के लिए बड़ी राहत! रात में साधन न मिले तो 112 पर करें कॉल, घर पहुंचाएगी पुलिस
लालगंज कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटा रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Pratapgarh
Published : 15 October 2026, 1:13 PM IST