
पत्नी के गहने लूटकर फरार हुए थे बदमाश (Img: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की थाना दन्नाहार पुलिस ने लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र निवासी विमल किशोर यादव अपनी पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब वे दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांगसी नहर पटरी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कानों के सोने के कुंडल और गले की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इलाज के नाम पर सब कुछ खत्म हो गया… गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप, पति की मौत के बाद पत्नी ने मांगा इंसाफ
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर रेलवे अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देवा उर्फ जनवेद उर्फ जनवेश पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम बामियाँ, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
जनरल आसिम मुनीर के दूत ने दिया धोखा! ढाई लाख लोगों के मुज़फ़्फ़राबाद कूच के बाद सहमा पाकिस्तान
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटे गए दो सोने के कुंडल, लूट का सामान बेचने से मिले 3,500 रुपये, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बेवर थाना क्षेत्र से लूटा गया Samsung Galaxy F15 5G मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कन्हैया पुत्र चंद्रप्रकाश, निवासी कैरावली, थाना करहल का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश जारी है।
देवरिया की सड़कों की हकीकत आई सामने, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Location : Mainpuri
Published : 20 July 2026, 2:55 PM IST
Topics : DannaHar Police Loot Case mainpuri news