Mahoba News: सामान लेने निकला था भाई, फिर पहाड़ से क्यों लगा दी छलांग? महोबा की खदान जिसने कई लोगों को निगल लिया

महोबा के कबरई क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाने की घटना के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं। जानें क्या है पूरा मामला..

Updated : 29 April 2026, 11:18 PM IST

Mahoba: महोबा जिले के कबरई कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंबेडकर नगर निवासी 46 वर्षीय अशोक शर्मा ने घर के पास स्थित करीब 350 फीट ऊंचे 'रमकुंडा पहाड़' से नीचे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब उसे कूदते देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 80 फीट गहरे पानी में खोजबीन

पहाड़ के नीचे स्थित खदान में लगभग 70 से 80 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरे के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF (एसडीआरएफ) की टीम को भी सूचना दे दी है ताकि बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके।

कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक, दिए सख्त निर्देश…

 शराब की लत या घरेलू विवाद?

मृतक के भाई धर्मेंद्र के अनुसार, अशोक दुकान से सामान लेने की बात कहकर निकला था। वहीं, पुलिस और ग्रामीणों की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक शराब पीने का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

प्यार का ऐसा अंत पहले कभी नहीं देखा! जेल काटने के बाद भी टूटा दिल, फिर हुआ वो जो किसी ने सोचा नहीं

खदान के किनारे दीवार की मांग

इस घटना ने एक बार फिर खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य रास्ते पर स्थित इस पहाड़ के किनारे कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, जिससे पहले भी कई लोग और मवेशी हादसों का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ के किनारे कम से कम 10 फीट ऊंची दीवार बनाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Location :  Mahoba

Published :  29 April 2026, 11:18 PM IST