मुंबई लोकल में सरेआम छेड़खानी, मनचले ने युवती को ट्रेन से दिया धक्का: हाथ टूटा, सिर पर लगे 16 टांके

मुम्बई के नायगांव स्टेशन पर लोकल ट्रेन रुकने के दौरान एक मनचले ने एक युवती को धक्का दे दिया, जिससे वह दो डिब्बों के बीच से पटरियों पर गिर गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और पहियों की चपेट में आने से युवती का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया, साथ ही सिर में गंभीर चोट लगने से 16 टांके भी लगाने पड़े।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 November 2026, 2:25 PM IST

Mumbai: मुंबई में आम लोगों के लिए लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिलदहला देने वाला घटना सामने आ रही है, जहां बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने एक युवती को नायगांव स्टेशन पर धक्का दे दिया, जिसके चलते युवती ट्रेन से नीचे पटरियों पर गिर गयी। इस घटना में महिला का बायां हाथ ट्रेन के नीचे आ गया, जिसके चलते बाद में उसे काटना पड़ा। साथ ही युवती के सिर पर 16 टांके लगे हैं।

इस घटना में महिला का बायां हाथ ट्रेन के नीचे आ गया, जिसके चलते बाद में उसे काटना पड़ा। (img- IANS)

20 वर्षीय युवती के साथ की मनमानी

पूरा मामला मुंबई लोकल का है, जहां 4 नवंबर को बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में नायगांव रेलवे स्टेशन पर एक मनचले ने एक 20 वर्षीय पीड़िता के साथ मनमानी की। पीड़िता के अनुसार, ट्रेन में सफर के दौरान एक सह-यात्री उसे लगातार गलत तरीके से छू रहा था। पीड़िता ने विरोध किया और गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर आरोपी को मारने लगी, जिससे दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- पहले बेटी और फिर पापा की होगी विदाई, शादी के बाद जेल जाएंगे अनंत सिंह

युवती का आधा बायां हाथ कटा

नायगांव स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान आरोपी ने युवती को धक्का दे दिया, जिससे वह दो डिब्बों के बीच से पटरियों पर गिर गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और पहियों की चपेट में आने से युवती का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया, साथ ही सिर में गंभीर चोट लगने से 16 टांके भी लगाने पड़े। पीड़िता के परिवार ने शुरू में हत्या के प्रयास (धारा 109) की धारा न जोड़े जाने पर पुलिस जांच पर सवाल उठाए थे। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों की मांग और हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- महापर्व छठ का आगाज़, आस्था के रंग में रंगने लगे घाट!

भयंदर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने CCTV फुटेज की जांच के बाद 53 वर्षीय आरोपी जितेंद्र हिरमुखे जो कि नायगांव ईस्ट का निवासी है, उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के शुरुआती बयान में यह भी सामने आया था कि- आरोपी ने दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में युवती के सफर करने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बहस शुरू हुई।

Location :  Mumbai

Published :  12 November 2026, 2:24 PM IST