Video: दिल्ली के कश्मीरी गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर बरसाई गोलियां

दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका उस वक्त फायरिंग की आवाज़ो से गूंज उठा जब अज्ञात हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दी। देखिये मौके से डाइमानाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 February 2026, 2:12 AM IST

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका उस वक्त फायरिंग की आवाज़ो से गूंज उठा जब अज्ञात हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दी।

कार में बैठे पांच लोगों पर अचानक हुए इस हमले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। फायरिंग में लीगल टीम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, वह खुद को बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है। चश्मदीदों की मानें तो वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम को वकील दीपक खत्री ने बताया जब वो  रात को जब वो हनुमान मंदिर से निकले थे। हम कार में बैठे ही थे, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें पता चला कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरे एक दोस्त संदीप की पीठ में गोली लगी है। हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई। गाड़ी सवार अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या हमले से पहले वकील को किसी तरह की धमकी दी गई थी।

चूंकि वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं, इसलिए मामला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर जाँच आगे बढ़ा रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 February 2026, 2:12 AM IST