Kanpur Fire: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग से हड़कंप, दो की मौत

कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में आधी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, बताया जा रहा आग की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 November 2026, 9:01 AM IST

Kanpur: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में आधी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, बताया जा रहा आग की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व एक 15 साल का लड़का बताया जा रहा है।

हादसे के दौरान अपार्टमेंट में मौजूद कुछ लोग भी झुलसने कक सूचन। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अपार्टमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अपार्टमेंट पार्किंग में खड़ी कुछ दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए।

आधी रात आग की लपटों में घिरा अपार्टमेंट

आनन-फानन में घायलों को तत्काल उर्सला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

इलाकाई लोगो के मुताबिक बाहर हल्ला मचा तो जागे देखा तो धुंआ धुंआ भरा था, सूचना दी गयी तब जाकर पुलिस ने केसा से बिजली बंद कराई फायर ब्रिगेड आयी। दो लोगो की मौत बताई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  16 November 2026, 8:42 AM IST