Kannauj Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 35 से ज्यादा घायल

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रों से भरी बस में टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक घायल हुए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 November 2026, 8:54 AM IST

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टूर से वापस लौट रहे छात्रों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

50 छात्र और 6 शिक्षक थे बस में सवार

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। सभी कौशांबी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी टूर पर गए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार छात्रों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायल छात्र

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

सुबह-सुबह 5 देशों में कांपी धरती, भारत से नेपाल और चीन तक भूकंप के झटकों से हड़कंप

डीएम और एसपी ने घायलों का जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

इस हादसे के बाद छात्रों के परिवारों में चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।

Location :  Kannauj

Published :  24 November 2026, 8:40 AM IST