आधी रात हनुमान मंदिर में कौन घुसा? हमीरपुर की इस शर्मनाक वारदात ने ग्रामीणों के उड़ाए होश!

हनुमान मंदिर परिसर में आखिर किसने की खुदाई? क्या सच में कथित खजाने की तलाश में मूर्ति से छेड़छाड़ की गई या इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 1:51 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सिसोलर कस्बे के विलोहटा स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अराजक तत्वों ने मंदिर परिसर में मौजूद हनुमान जी की मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास किया। खुदाई के पीछे मंदिर परिसर में छिपे किसी कथित खजाने की तलाश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

मंदिर परिसर में खुदाई से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि विलोहटा मंदिर में ग्रामीणों को खुदाई किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर में खुदाई और मूर्ति से छेड़छाड़ के प्रयास को देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में किसी खजाने की तलाश में खुदाई की और इसी दौरान हनुमान जी की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

Hamirpur News: दुल्हन देखने निकला था देवर, हाईवे पर भाभी ने रोक दिया रास्ता; बोली- मेरे रहते नहीं कर सकते शादी

आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Hamirpur: यमुना पुल पर सड़क बनी खतरा! गड्ढों के बीच बाहर निकली सरिया, जरा सी चूक और हो सकता है बड़ा हादसा

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

घटना को लेकर इलाके में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल खुदाई किसने की और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Hamirpur

Published :  27 August 2026, 1:51 PM IST