Greater Noida: पहले कर्मचारी बेहोश हुआ… बचाने गया गार्ड भी नहीं लौटा, ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा

Greater Noida STP Tank Accident में सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी के एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहले कर्मचारी बेहोश हुआ, फिर उसे बचाने उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी अचेत हो गया। पुलिस सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 July 2026, 11:39 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरी सोसायटी में शोक का माहौल है।

सफाई के दौरान बेहोश हुआ कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, एसटीपी टैंक की सफाई के लिए कर्मचारी शशिकांत शर्मा (40) टैंक के भीतर उतरे थे। कुछ ही देर बाद जहरीली गैस के प्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बचाने गया सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आया

Greater Noida STP Tank Accident में मानवता दिखाने की कोशिश भी जानलेवा साबित हुई। शशिकांत को बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आकाश (22) बिना देर किए टैंक में उतर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। देखते ही देखते दोनों की जान खतरे में पड़ गई।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आस्था के दान पर उठे सवाल तो SC सख्त: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में बनी नई SIT, जानें अब कौन खंगालेगा हर एक रुपये का हिसाब

सुरक्षा मानकों की जांच शुरू

मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा, निवासी करौली (राजस्थान) और आकाश, निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Greater Noida STP Tank Accident के बाद यह भी जांच की जा रही है कि एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

Kargil Vijay Diwas: जब शहीदों की धरती से आया ‘आखिरी तोहफा’… स्मृति कलश सीने से लगाकर रो पड़े परिजन

लापरवाही पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद एसटीपी टैंक की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Greater Noida

Published :  26 July 2026, 11:38 AM IST