गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकांउटर में ढेर, बकरीद के दिन की थी छात्र की हत्या

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और इसी दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 May 2026, 8:41 AM IST

Ghaziabad: रविवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम को असद की लोकेशन मिलने के बाद अभय खंड क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख असद ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें असद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

बकरीद के दिन हुई थी सनसनीखेज हत्या

खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 17 वर्षीय सूर्या कक्षा 11 का छात्र था। आरोप है कि बकरीद के दिन असद ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। परिवार के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले सूर्या और असद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश असद के मन में थी।

हत्या से पहले असद ने क्या बोला?

पुलिस जांच में सामने आया कि असद ने सूर्या से कहा था, "क्या कभी बकरा कटते हुए देखा है, आओ दिखाता हूं।" जब सूर्या ने मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान असद ने चाकू निकालकर सूर्या के पेट में कई वार कर दिए।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकांउटर में ढेर, बकरीद के दिन की थी छात्र की हत्या

जान बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन नहीं बच सकी जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, चाकू लगने के बाद सूर्या करीब 200 मीटर तक अपनी जान बचाने के लिए भागा। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह रास्ते में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि चाकू के वार इतने गंभीर थे कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था।

Location :  Ghaziabad

Published :  31 May 2026, 8:18 AM IST