स्कूल भेजा था पढ़ने… घर लौटा खून से लथपथ! 4 साल के मासूम की आंख में पेंसिल घोंपी, भाई का कान फाड़ने का आरोप

फिरोजाबाद के मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो मासूम भाइयों के साथ कथित रूप से शिक्षिकाओं द्वारा मारपीट और गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बच्चे की आंख में पेंसिल घोंप दी गई, जबकि दूसरे का कान बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 11:55 AM IST

Firozabad: जिले के कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो मासूम भाइयों के साथ कथित रूप से शिक्षिकाओं द्वारा गंभीर हिंसा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है, जबकि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 वर्षीय बच्चे की आंख में पेंसिल घोंपने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने 4 वर्षीय अनमोल की आंख में पेंसिल घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

बड़े भाई की पिटाई, कान का पर्दा फटने का आरोप

परिवार का आरोप है कि अनमोल के 5 वर्षीय भाई आर्यन के साथ भी दूसरी शिक्षिका ने बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के दौरान उसके कान में गंभीर चोट आई और कान का पर्दा फट गया। घटना के बाद दोनों बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

एक की आंख में घोंपी पेंसिल, दूसरे का फटा कान का पर्दा, फिरोजाबाद के स्कूल में दो मासूमों के साथ हैवानियत

स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, मैनेजर और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘मैं जिंदा हूं साहब!’… हाईकोर्ट पहुंची महिला तो जज भी रह गए दंग, अफसरों से पूछा- ये कैसे हुआ?

परिजनों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Firozabad

Published :  31 July 2026, 11:55 AM IST