अंधेरे में आस्था पर चोट: कृष्ण मंदिर का शटर पार कर बेखौफ चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी के उड़ गए होश

फतेहपुर के एक कृष्ण मंदिर में रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मंदिर में लगे 14-14 किलो के दो बड़े घंटे गायब मिले। अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 2:04 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के छिटकापुरवा गांव स्थित कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर बीती रात मंदिर में लगे 14-14 किलो वजन के दो बड़े घंटे चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी ने चोरी की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने दी जानकारी

बताया गया कि सुबह पुजारी चंद्रपाल मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर मंदिर से गायब दोनों घंटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मंदिर से घंटे चोरी होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

रुकने के बजाय चला दी गोली! फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी

कृष्ण मंदिर से चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया।

फतेहपुर में 29 साल पुराने सिपाही हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सगे भाइयों समेत 3 डकैतों को उम्रकैद

अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

ललौली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी से जुड़े संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  26 September 2026, 2:04 PM IST