शादी की खुशियां बन गईं मातम! घर से हंसते हुए निकले थे नानी-नाती, रास्ते में खंती ने छीन ली एक जान

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एकारी व टीसी के बीच शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नाना-नाती हादसे का शिकार हो गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 November 2026, 10:50 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एकारी व टीसी के बीच शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नाना-नाती हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस हादसे में 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी रघुनाथ पासवान (72) पुत्र पुस्सू अपने नाती विजय पुत्र संजय के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों घर से खुशी-खुशी निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही उनकी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

जैसे ही वह राधानगर क्षेत्र में एकारी व टीसी के बीच पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। चालक ने बाइक को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बाइक सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतीकात्मक छवि (AI Image)

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खंती से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध रघुनाथ पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल नाती विजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में भी मातम पसर गया, जहां खुशियों का माहौल था, वहां अब रोना-धोना मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देवरिया: इंसाफ का इंतजार हुआ खत्म! कोर्ट ने सुनाया वो फैसला, जिससे हिल गया पूरा जिला

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है। सड़क किनारे बनी खंती भी हादसे की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खंती को भरवाने और स्पीड पर नियंत्रण की मांग की है।

Location :  Fatehpur

Published :  27 November 2026, 10:50 AM IST