‘पानी में डूबा बिजली घर, करंट का खौफ!’ क्या फतेहपुर में छाने वाला है भारी अंधेरा? जानिए क्या होगा आगे

बारिश का पानी बिजली घर में घुसा, मशीनों पर मंडराया खतरा सवाल यह कि क्या 9 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप होने के बाद जागेगा विभाग?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 August 2026, 3:41 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बकेवर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जलभराव की चपेट में आ गया है। विद्युत केंद्र परिसर में जमा पानी और कार्यालय से मशीनों के आसपास पहुंच रही नमी ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। बिजली उपकरणों के आसपास पानी जमा होने से किसी तकनीकी खराबी या गंभीर हादसे की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बकेवर विद्युत उपकेंद्र से करीब 9 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है और यहां से आठ फीडर संचालित होते हैं। ऐसे में यदि जलभराव के कारण उपकेंद्र की मशीनरी प्रभावित होती है तो आसपास के बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

मशीनों के आसपास पानी

बारिश के दौरान विद्युत उपकेंद्र के परिसर में जलभराव होने के साथ ही कार्यालय और अन्य हिस्सों में पानी टपकने की बात सामने आई है। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली से जुड़े उपकरणों के आसपास लगातार नमी और पानी की स्थिति बनी रहने से खतरा बढ़ सकता है।

विद्युत उपकरणों के पास जलभराव को लेकर कर्मचारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में यह स्थिति किसी भी समय गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। ऐसे में समय रहते जल निकासी और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

Fatehpur News: कुछ मिनटों की बहस और खत्म हो गई जिंदगी! फतेहपुर में युवक की मौत से सनसनी

9 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

बकेवर विद्युत केंद्र से संचालित आठ फीडरों के जरिए हजारों उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचती है। यदि जलभराव के कारण मशीनों में खराबी आती है या सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है तो इसका सीधा असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि हर बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा पर संकट न मंडराए।

Fatehpur News: राखी बांधने निकली थी 22 साल की क्षमा, 25 घंटे बाद नहर से मिली लाश… आखिर उस दिन हुआ क्या था?

जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बिजली घर में जलभराव की स्थिति ने विभागीय व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों और मशीनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त जल निकासी और अन्य इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

फिलहाल बकेवर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में जलभराव की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे या बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले जिम्मेदार विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए

Location :  Fatehpur

Published :  31 August 2026, 3:41 PM IST